एक्सप्लोरर

Singham Again Box Office Collection: 'सिंघम अगेन' की रिलीज को 2 दिन भी नहीं हुए पूरे, अजय देवगन ने बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड

Singham Again Box Office and Ajay Devgn Records: अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' की रिलीज के साथ ही बढ़िया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए इन नए रिकॉर्ड्स पर अपना कब्जा जमा लिया है.

Singham Again Box Office and Ajay Devgn Records: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' इस दीपावली 1 नवंबर को सिनेमाहॉल्स में आ चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 2 दिन हुए हैं. और फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.

आधा दर्जन से भी ज्यादा बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. ऐसे में जानते हैं इस फिल्म के सात अजय देवगन ने कौन से 4 नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं.

ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'सिंघम अगेन' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

इसके पहले इसी फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट सिंघम रिटर्न्स (32.10 करोड़) एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्म थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

कॉप यूनिवर्स का 100 प्रतिशत सक्सेस रेट वाला आंकड़ा रखा बरकरार
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिंघम अगेन के पहले कुल 4 फिल्में बन चुकी थीं- सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा, सूर्यवंशी. चारों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर हिट करार दिया गया था. इन चारों की कमाई को साथ जोड़ें तो वो करीब 1050 करोड़ रुपये पहुंचता है.

अब इस यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म यानी सिंघम अगेन ने भी दो दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. साफ है कि इस फिल्म ने कॉप यूनिवर्स के सक्सेस रेट को 100 प्रतिशत बनाए रखा है.

एक ही यूनिवर्स की 5 लगातार हिट फिल्मों का हिस्सा बने अजय देवगन
सिंघम अगेन के हिट-फ्लॉप का पता लगने में अभी कई दिन बाकी हैं. लेकिन ओपनिंग वीक कलेक्शन से साफ हो चुका है कि फिल्म बड़ी कमाई करने वाली है. ऐसे में अजय देवगन बॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही यूनिवर्स की 5 सफल फिल्मों में काम किया है.

दिवाली में रिलीज हुई टॉप 5 ओपनर फिल्मों में शामिल हुई सिंघम अगेन
दिवाली में सबसे अच्छी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अभी भी नंबर वन पर है. इस मामले में दूसरे नंबर पर हैप्पी न्यू ईयर (44.97 करोड.) और तीसरे में टाइगर 3 (44.50 करोड़ ) हैं.

चौथे नंबर पर प्रेम रतन धन पायो थी जिसने 40.35 करोड़ रुपये कमाए थे. अब 43.5 करोड़ की कमाई के साथ अजय देवगन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. बता दें कि इसके पहले उनकी गोलमान अगेन (30.14 करोड़) इस लिस्ट पर पांचवें नंबर पर थी.

और पढ़ें: Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान की शादी में हुआ था कुछ ऐसा, एक्टर ने गौरी से कह दी थी मायके में रह जाने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget