एक्सप्लोरर

रजनीकांत के साथ काम करेंगे आमिर खान, शुरू हुई 'कुली' की शूटिंग

Coolie: आमिर खान रजनीकांत के साथ फिल्म कुली में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म की जयपुर में श्रुति हासन के साथ आमिर ने शूटिंग शुरू कर दी है.

Coolie: अभिनेत्री श्रुति हासन और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए श्रुति और आमिर पिंक सिटी जयपुर में हैं. शानदार सितारों से सजी 'कुली' में तमिल सिनेमा के दिग्गज रजनीकांत लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है.

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से श्रुति हासन और आमिर खान पहली बार पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रुति हासन ने गुरुवार को जयपुर में आमिर खान के साथ शूटिंग शुरू कर दी. फिल्म की शूटिंग विजाग और चेन्नई के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी की गई है.

फिल्म के लिए श्रुति हैं एक्साइटेड

कुली के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर चुकी श्रुति इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. कनगराज ‘विक्रम’, ‘कैथी’ और ‘लियो’ जैसी शानदार और सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं.

जानकारी के अनुसार ‘कुली’ की टीम फिलहाल जयपुर में 10 दिनों तक शूटिंग करेगी, जिसमें फिल्म के महत्वपूर्ण सीन को शूट किया जाएगा. ‘कुली’ में रजनीकांत, श्रुति हासन और आमिर खान के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रेबा मोनिका जॉन समेत अन्य सितारे नजर आएंगे. सन पिक्चर्स निर्मित ‘कुली’ में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया. मल्टीस्टारर ‘कुली’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. अब वो सितारे जमीन पर के साथ वापसी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी मगर आमिर ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.

ये भी पढ़ें: जल्द Pushpa 2 का रिकॉर्ड टूटते देखना चाहते हैं अल्लू अर्जुन, एक्टर बोले- 'नंबर्स को हमेशा....'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget