एक्सप्लोरर

अब सायना नेहवाल की भूमिका में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, कहा- ये मेरे लिए सम्मान की बात

मुंबई: क्रिकेट के सुपरस्टार धोनी और सचिन तेंदुलकर पर बॉलीवुड में बायोपिक बनने के बाद अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है. ये नाम कोई और नहीं बल्कि बैंडमिंटन स्टार सायना नेहवाल है. कल ही इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है. इस फिल्म में सायना नेहवाल की भूमिका श्रद्धा कपूर निभाएंगी.

पहले खबरें थीं कि इस रोल को हथियाने की रेस में श्रद्धा के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं. लेकिन अब श्रद्धा ने ये अपने नाम कर लिया है.

अमोल गुप्ते निर्देशित इस फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर का कहना है कि भारतीय बैंडमिंटन स्टार का किरदार निभाना उनके लिए वास्तव में सम्मान की बात है. श्रद्धा ने बुधवार को ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की. श्रद्धा ने ट्वीट किया, "सायना नेहवाल..पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी..एक भारतीय खिलाड़ी. लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत..वास्तव में युवाओं की आदर्श."

  अभिनेत्री ने कहा कि नेहवाल की शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा काफी दिलचस्प है. उन्होंने कहा, "मेरी अगली फिल्म 'सायना' में उनका किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है." saina फिलहाल अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रचार में व्यस्त श्रद्धा का कहना है कि इस फिल्म के लिए तैयारी करना उनकी लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होगी. 'सायना' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म द्वारा किया जा रहा है. इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही लगातार सायना और श्रद्धा को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं.  

श्रद्धा एक अन्य बायोपिक फिल्म 'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' में भी काम कर रही है, इसमें वह अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभाएंगी. अभिनेत्री के भाई सिद्धांत कपूर दाऊद के किरदार में नजर आएंगे.

इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये फिल्म अगले महीने 19 मई को रिलीज होने वाली है. यहां देखें इस फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget