एक्सप्लोरर

जब ऑडियंस में बैठे एक शख्स ने सरेआम श्रद्धा कपूर से की थी ऐसी डिमांड, सुनकर भड़क गए थे कपिल शर्मा

बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कभी कभार अपने चहितों को देखते ही यह दीवानगी पागलपन में बदल जाती है. ऐसा ही एक वाक्या हुआ था एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी.

बॉलीवुड में काम करने वाले सितारों के लाखों करोड़ों फैंस होते हैं. हमने कई बार देखा है कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इनसे मिलने के लिए फैंस सारी हदें पार कर देते हैं. कभी-कभी तो फैंस की यह दीवानगी पागलपन में बदल जाती है. ऐसा ही एक वाक्या पेश हुआ था एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी, जब वह कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आ रहे हैं. इस दौरान कपिल शर्मा ऑडियंस में बैठे एक शख्स पर काफी नाराज होते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑडियंस की भीड़ में से एक शख्स खड़ा होता है और श्रद्धा कपूर से हेल्लो कहता है, जिसके बाद वह अपनी एक विश सभी के सामने रखता है.

वह कहता है कि श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) का वह सीन दोहराना चाहता है, जिसमें श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर जैकेट के अंदर सर डाल कर खड़े होते हैं. इस विश को सुनने के बाद कपिल शर्मा उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं और फटकार भी लगाते हैं. तभी वह शख्स कहता है कि 'उसने जो जैकेट पहना है वह उसने तीन साल पहले खरीदा था सिर्फ इसलिए कि वह जब भी श्रद्धा कपूर से मिलेगा तो इस सीन को दोहराएगा'.

इसके बाद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) उससे कहते हैं कि 'आप सामने से बहस कर रहे हो'. साथ ही वह ऑडियंस में बैठे बाकी लोगों से भी अपिल करते हैं कि इस तरह की डिमांड वह नहीं कर सकते. वीडियो में वह शख्स जैसे ही अपनी जगह वापस बैठ जाता है, तभी कपिल गुस्से में कहते हैं कि 'पुलिस बुलाओ' और फिर वह हंस पड़ते हैं. उन्होंने उस शख्स को न सिर्फ स्टेज पर बुलाया बल्कि उन्हें क्यूट बताते हुए कहते हैं कि 'तुम पहले इंसान हो जो मेरी बातों से डर गए. वरना कोई और नहीं डरा कभी'.

आखिर में उस फैन की डिमांड भी पूरी हो जाती है, जब श्रद्धा स्टेज पर आती हैं उस सीन को रीक्रिएट करने.  बताते चलें कि साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 के रिलीज को भले ही कई साल गुजर गए लेकिन आज भी फिल्म के गाने से लेकर इसके डायलॉग्स काफी पसंद किए जाते हैं. वहीं फिल्म के गाने 'तुम ही हो' (Tum Hi Ho) का वह जैकेट सीन भी काफी फेमस हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget