एक्सप्लोरर

ऑस्कर की रेस में प्रकाश झा की Highway Nights, फिल्म की कामयाबी पर डायरेक्टर ने कही ये बात

Highway Nights: फिल्ममेकर और एक्टर प्रकाश झा की शॉर्ट फिल्म हाइवे नाइट्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है. इस फिल्म को अकादमी अवॉर्ड्स ने फिल्म 'लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म एंट्री' के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है.

Highway Nights Oscar 2023: हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर का जब भी जिक्र किया जाएगा तो उस लिस्ट में डायरेक्टर प्रकाश झा (Prakash Jha) का भी नाम शामिल होगा. डायरेक्शन के अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी प्रकाश अपनी छाप छोड़ चुके हैं. हाल ही में बतौर एक्टर प्रकाश झा की शॉर्ट फिल्म 'हाइवे नाइट्स' (Highway Nights) रिलीज हुई है. इस शॉर्ट फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से काफी सराहना मिल रही हैं. इस बीच ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2023) को मद्देनजर 'हाइवे नाइट्स' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.  

प्रकाश झा की 'हाइवे नाइट्स' को मिली सफलता

प्रकाश झा की 'हाइवे नाइट्स' को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 (Oscar 2023) ने 'लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म एंट्री' के लिए शार्ट लिस्ट कर किया है. अकेडमी अवॉर्ड्स में स्क्रीनिंग के बाद जूरी की ओर से ये फैसला लिया जाएगा कि प्रकाश झा की ये फिल्म आगे का सफर तय करेगी या नहीं. लेकिन फिल्मी दुनिया के इस सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट होना ही किसी फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. ऐसे में ये खास मुकाम अब 'हाइवे नाइट्स' ने हासिल किया है. इतना ही नहीं अकादमी अवॉर्डस् के लिए शॉर्ट किए जाने से हाइवे नाइट्स ने भारतीय सिनेमा का नाम रौशन कर दिया है. बता दें कि इससे पहले 'छेल्लो शो' फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑस्कर 2023 के लिए नामित किया जा चुका है. 

हाइवे नाइट्स के डायरेक्टर ने कही ये बात

प्रकाश झा (Prakash Jha) स्टारर शॉर्ट फिल्म 'हाइवे नाइट्स' (Highway Nights) का डायरेक्शन शुभम सिंह ने किया है. आईएएनएस की रिपोर्ट में शुभम सिंह ने कहा है कि- 'हाइवे नाइट्स एक मैजेस फिल्म है. मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर में ये फिल्म अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित करेगी. ये फिल्म एक ऐसे गंभीर मुद्दे पर बनी हुई, जो आपको सच्चाई से रुबरू कराएगी.' बता दें कि 'हाइवे नाइट्स' में प्रकाश झा एक ट्रक ड्राइवर का किरदार अदा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kuch Kuch Hota Hai: 'अगर मैं कुछ कुछ होता है में काम करती, तो मेरी लिंचिंग हो जाती...' ऐश्वर्या राय ने आखिर क्यों दिया था ऐसा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget