एक्सप्लोरर

Pornography Case: पूछताछ के दौरान कई बार रोने लगी थीं शिल्पा शेट्टी, कल ढाई घंटे तक किए गए थे सवाल-जवाब

शुक्रवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ढाई घंटे तक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था. कल दोपहर के वक्त जुहू के उनके घर पर बयान दर्ज किया गया.

Pornography Case: पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शुक्रवार को पूछताछ की गई. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री की बयान दर्ज किया. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, पूरे स्टेटमेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी तीन से चार बार रोने लगी थीं. क्राइम ब्रांच ने ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की थी. अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी से पूछा कि क्या राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी का काम किया है. गौरतलब है कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने का आरोप है.

क्राइम ब्रांच ने क्या-क्या सवाल पूछे

  • क्या आपको हॉटशॉट के बारे में पता है कौन चलाता है उसे?
  • पॉर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के दफ़्तर का इस्तेमाल किया है क्या आपको इसकी जानकारी है?
  • आप वियान कम्पनी से साल 2020 में क्यूं निकली जबकि आपके अच्छे खासे शेयर्स उसमें थे?
  • हॉटशॉट के वीडियो कंटेंट के बारे में आप क्या कुछ जानती हैं?
  • क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यवहार की जानकारी है?
  • क्या कभी आप हॉटशॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं?
  • क्या आपको राज कुंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है कि वो कौन कौन सा काम करते हैं उनके बिज़नेस क्या क्या हैं?
  • क्या कभी प्रदीप बक्शी ( राज कुंद्रा के जीजा) से हॉटशॉट को लेकर बातचीत हुई है?
  • राज कुंद्रा के पैसों के व्यवहार के बारे में क्या कुछ पता है?
  • पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले कुछ चैट और मैसेज शिल्पा को दिखाए उसके बारे में पूछा.

शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बयान दोपहर के वक्त जुहू के उनके आवास में दर्ज किए गए. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घर की तलाशी भी ली और एक लैपटॉप जब्त किया. उन्होंने बताया कि चूंकि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की कंपनी विवान इंडस्ट्रीज की निदेशक थीं, इसलिए पुलिस ने उनसे पूछताछ का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बाद में अभिनेत्री ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले दिन में मुंबई की एक अदालत ने कुंद्रा की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी.

BB15: सलमान खान नहीं करण जौहर होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT, हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे होगी लाइव स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget