एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता यौन शोषण मामले का शक्ति कपूर ने उड़ाया मजाक, कहा- 10 साल पहले मैं बच्चा था

शक्ति कपूर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि दस साल पहले जब यह घटना हुई उस समय वह बच्चे थे. शक्ति कपूर ने कहा, ‘‘मैं कल अमेरिका से आया हूं तो मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है. अगर मैं कुछ कहूं तो यह गलत होगा. आप मुझे बताओ कि क्या हुआ.’’

मुंबई: अभिनेता शक्ति कपूर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि दस साल पहले जब यह घटना हुई उस समय वह बच्चे थे. गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर ने 2008 में एक फिल्म के सेट पर उनसे बदसलूकी की थी. इस ही विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शक्ति कपूर ने कहा, ‘‘मैं कल अमेरिका से आया हूं तो मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है. अगर मैं कुछ कहूं तो यह गलत होगा. आप मुझे बताओ कि क्या हुआ.’’ जब एक पत्रकार ने उन्हें इस मामले के बारे में बताया तो अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता दस साल पहले क्या हुआ, उस समय मैं बच्चा था.’’ दत्ता को फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, टि्वंकल खन्ना, हंसल मेहता, ऋचा चड्डा और स्वरा भास्कर जैसे कई कलाकारों का समर्थन मिला है. खबरों के मुताबिक, पाटेकर ने दत्ता को कानूनी नोटिस भेजा है और जैसलमेर में ‘‘हाउसफुल 4’’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता के कुछ दिनों में मुंबई में मीडिया को इस बारे में संबोधित करने की संभावना है. बता दें कि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में दत्ता ने कहा कि पाटेकर ने दस साल पहले ‘‘हॉर्न ओके प्लीज’’ के लिए एक खास गीत की शूटिंग के समय उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. पूर्व मिस इंडिया-यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया था कि पाटेकर को फिल्म निर्माताओं का मौन समर्थन भी हासिल था. दत्ता अब अमेरिका में रह रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget