एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 7: ‘शैतान’ के भौकाल से हिला बॉक्स ऑफिस, कर डाली उम्मीद से ज्यादा कमाई, 7वें दिन का कलेक्शन भी शानदार

Shaitaan Box Office Collection: ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. ये फिल्म वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन करी रही है इसी के साथ ‘शैतान’ ने रिलीज के 7वें दिन 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Shaitaan Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ सिनेमाघरों में तूफान बनी हुई है. ये फिल्म उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है और जमकर कारोबार कर रही है. फिल्म का ट्रेलर इसके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हुआ था. इसी के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई थी. वहीं जब ‘शैतान’ सिनेमाघरों में पहुंची तो इसके वश में आने से दर्शक बच नहीं पाए और थिएटर्स तक खींचे चले आए. इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में घरेलू बाजार में  70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘शैतान’ ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

शैतान’ ने रिलीज के 7वें दिन कितनी कमाई की?
‘शैतान’ के भौकाल से बॉक्स ऑफिस भी हिल चुका है. 60 से 65 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के चार दिनों में भी अपनी लागत वसूल कर चुकी थी और अब ये मुनाफा कमा रही है. इस सुपरनैचुरल फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने पहले दिन 14.75 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन ‘शैतान’ ने 20.5 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन फिल्म का कारोबार 7.25 करोड़ रुपये रहा. पांचवें दिन ‘शैतान’ ने 6.5 करोड़ कमाए और छठे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 7वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘शैतान’ का सात दिनों का कुल कलेक्शन अब 79.75 करोड़ रुपये हो गया है.

‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. इस हॉरर फिल्म को दुनियाभर की ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ ‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कलेक्शन भी कर लिया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने रिलीज के 6 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. और इसकी कमाई 104.50 करोड़ रुपये हैं सातवें दिन फिल्म की कमाई में कईं और करोड़ एड हो जाएंगें और ये 110 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.

‘शैतान’ को टक्कर देने आ रही 'योद्धा'
‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से भी तेज स्पीड से कलेक्शन कर रही है. इसी के साथ ये फिल्म हॉरर जॉनरक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. ये फिल्म दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी और इसी के साथ ये फिल्म साल 2024 की पहली सुपरहिट फिल्म भी बन जाएगी. हालांकि शुक्रवार यानी कल सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर: द नक्सल स्टोरी भी रिलीज हो रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इन दो नईं रिलीज हो रही फिल्मों को ‘शैतान’ अपने वश में कर पाती है या नहीं.  

बता दें कि विकाल बहल के निर्देशन में बनी ‘शैतान’ में अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. ‘शैतान’ गुजराती फिल्म ‘वश’ की रीमेक है.

यह भी पढ़ें: एकता कपूर के सुपरहिट शो से पुलकित सम्राट ने किया था डेब्यू, फिर किया इस एक्ट्रेस को डेट, अब कर रहे दूसरी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget