एक्सप्लोरर
पहले ही Ad के चलते ट्रोल हो गईं शाहिद की पत्नी मीरा, ट्रोल्स ने कहा करानी पड़ेगी प्लास्टिक सर्जरी
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया है. हालांकि जैसी खबरें उनकी शादी के दौरान आ रही थी वैसा कुछ नहीं हुआ.

नई दिल्ली: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया है. हालांकि जैसी खबरें उनकी शादी के दौरान आ रही थी वैसा कुछ नहीं हुआ. साल 2015 में शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी. उस दौरान खबरें थी कि शादी के कुछ वक्त बाद ही मीरा फिल्मों में डेब्यू करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. शादी के तीन साल बाद अब मीरा ने अपना एक्टिंग डेब्यू एक एक एड के जरिए किया है. इस एड में वो एक एंटी एजिंग क्रीम के ब्रेंड को एंडोस करती नजर आ रही हैं. लेकिन मीरा का इस 23 साल की उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का एड करना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया. इसी के चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं.
मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को अपने इस एड का वीडियो शेयर किया. जिसे 24 घंटों के अंदर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, तुम सिर्फ 23 साल की हो और तुम्हें रिबॉर्न क्रीम की जरूरत है..शेम ऑन यॉर स्किन. एक अन्य यूजर ने लिखा, 23 साल की महिला एंटी एजिंग क्रीम का एड कर रही है, शर्मनाक. एक ट्रोल ने तो ये तक लिख दिया, कि अपनी 23 में एंटी एजिंग क्रीम की जरूरत है तो 40 में तो प्लास्टिग सर्जरी करवानी पड़ेगी. हालांकि ऐसा नहीं है कि मीरा के इस एड पर सभी ने नेगेटिव रिएक्शन्स दिए हों. कुछ फैंस ने मीरा के काम की तारीफ भी की है.
मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को अपने इस एड का वीडियो शेयर किया. जिसे 24 घंटों के अंदर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, तुम सिर्फ 23 साल की हो और तुम्हें रिबॉर्न क्रीम की जरूरत है..शेम ऑन यॉर स्किन. एक अन्य यूजर ने लिखा, 23 साल की महिला एंटी एजिंग क्रीम का एड कर रही है, शर्मनाक. एक ट्रोल ने तो ये तक लिख दिया, कि अपनी 23 में एंटी एजिंग क्रीम की जरूरत है तो 40 में तो प्लास्टिग सर्जरी करवानी पड़ेगी. हालांकि ऐसा नहीं है कि मीरा के इस एड पर सभी ने नेगेटिव रिएक्शन्स दिए हों. कुछ फैंस ने मीरा के काम की तारीफ भी की है. और पढ़ें






















