एक्सप्लोरर

Coronavirus: बंद के बावजूद जिम गए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, BMC ने किया सील

अभिनेता शाहिद कपुर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को हाल ही में एक जिम से बाहर आते देखा गया था. जिसे बीएमसी ने कथित तौर पर जिम को सील कर दिया है.

मुंबई: कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं, इसके साथ ही मुंबई में एक इसके चलते व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. ऐसे में सरकार और बीएमसी ने खास निर्देश दिए हैं. संक्रमण से बचाव के लिए मुंबई में जिम, क्लब, शॉपिंग मॉल और स्वीमिंग पूल जैसी ज्यादातर जगहों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. 31 मार्च तक मुंबई में टेलिविजन के साथ साथ फिल्मों की भी शूटिंग को रोक दिया गया है.

इस आदेश के बीच अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को हाल ही में एक जिम से लौटते देखा गया था. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में देखा गया था. जिस पर संज्ञान लेते हुए बीएमसी ने कथित तौर पर जिम को सील कर दिया है.

अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में दो घंटे बिताए थे. कहा जा रहा है कि मुंबई में बंद के आदेश के बावजूद इस जिम को शाहिद के लिए खोला गया था. अब इस पर कार्रवाइ करते हुए बीएमसी ने इस जिम को साल कर दिया है. वहीं कोरोना के संक्रमण के बीच सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की काफी आलोचना हो रही है.

रिपोर्ट में एच-वेस्ट वार्ड के सहायक नगर आयुक्त, विनायक विस्पुते के हवाले से कहा गया है कि किसी के लिए भी जिम के एक हिस्से को खुले रखना गलत था.' उनका कहना है कि 'यदि व्यायामशालाएं राज्य के निर्देशों का पालन नहीं करती हैं, तो उन पर संबंधित धाराओं के तहत केस किया जाएगा और उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे.'

View this post on Instagram
 

Aaj ka workout.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

पूरे मामले पर एंटी ग्रेविटी क्लब के संचालक युधिष्ठिर जयसिंह ने भी अपनी सफाई पेश की है. जयसिंह का कहना है कि शाहिद कपूर उनके काफी अच्छे दोस्त हैं. उनका कहना है कि शाहिद सिर्फ उनसे मिलने के लिए जिम में आए थे. इस दौरान जिम को खोलने की बात उन्होंने नकार दिया है. जयसिंह का कहना है कि शाहिद के कुछ इक्विपमेंट्स जिम में उनके पास रखे हुए थे. जिसे लेने शाहिद उनके पास आए थे. उनका कहना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आदेशानुसार जिम को पूरी तरह से बंद रखा गया है.

View this post on Instagram
 

#jersey #prep

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' में जल्द ही नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह एक खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को 31 मार्च तक के लिए रोक दिया गया है.

Coronavirus: एहतियातन सेल्फ आइसोलेशन में आलिया भट्ट, ऐसे बिता रही हैं अपना वक़्त Coronavirus की दशहत के बीच गंगा घाट पहुंची सारा अली खान, मम्मी के साथ आरती में हुईं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget