एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर जल्द होगा ऐलान, कहा- मैं खुद करूंगा अनाउंस

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. इस फिल्म से भी शाहरुख खान‌ की पिछली फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला नहीं टूटा.

मुम्बई : पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. इस फिल्म से भी शाहरुख खान‌ की पिछली फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला नहीं टूटा.

इस फिल्म की नाकामी के 10 महीने बाद भी शाहरुख ने अब तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है. इस बीच, फैन्स और तमाम लोगों में आज भी शाहरुख की अगली फिल्म को लेकर अटकलों का दौर जारी है. ऐसे में शाहरुख को लेकर अब तक तीन अलग-अलग फिल्मों से जुड़ी अफ़वाहें उड़ चुकी हैं, इसमें से एक फिल्म की खबर को शाहरुख ने खुद ही झुठलाया था.

उल्लेखनीय है कि स्टार प्लस पर जल्द आनेवाले 'टेड टॉक' के दूसरे सीजन के लॉन्च के मौके पर शाहरुख से एबीपी न्यूज़ ने उनकी अगली फिल्म के ऐलान को लेकर सवाल पूछा तो पहले तो उन्होंने इस सवाल का मजाक बनाया. इसके बाद संजीदा होकर शाहरुख ने कहा, "फिलहाल थोड़ा सोच रहा हूं. मैं थोड़ा वक्त ले रहा हूं. मैं दो-तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहा हूं. इंशाअल्लाह जैसे ही वो तैयार हो जाएंगी, मैं तैयार हो जाऊंगा... क्योंकि ज़्यादातर लोग (डायरेक्टर्स) बिजी हैं. इंशाअल्लाह मैं ख़ुद अनाउंस करूंगा.... और जब तक रूमर्स चल रहे हैं, चल रहे हैं. (मुझे लेकर हुए फिल्मों के ऐलान से) इनमें कुछ ने मुझे आइडियाज़ दिये हैं. एक फिल्म थी जिसके बारे में लोगों ने कहा कि मैं 'टार्जन ऐंड जेन' करने वाला हूं. (हंसते हुए) टार्जन का रोल करने का मेरा बहुत मन‌ किया."

अंत में शाहरुख ने कहा, "मुझे लगता है कि अगले एक या दो महीने में मैं फिगर-आउट कर लूंगा और खु़द ही अपनी फिल्म का ऐलान करूंगा."

शाहरुख खान के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि उनके फैंस को अभी उन्हें पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा. हालांकि शाहरुख पर्दे पर भले ही नजर न आ रहे हों लेकिन पर्दे के पीछे से वो लगातार काम कर रहे हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के तले बनी फिल्म 'बदला' कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी. वहीं इसी बैनर तले बनी वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' भी नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget