एक्सप्लोरर

Watch: जब गर्लफ्रेंड के इलाके में जाकर 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' गाते थे Shah Rukh Khan, बोले- 'वो चिढ़ जाती थी'

Shah Rukh Khan: किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी बेहद इंटरेस्टिंग हैं. वायरल हो रहे एक थ्रो बैक वीडियो में एक्टर खुलासा कर रहे हैं कि उन्होंने गौरी के लिए क्या-क्या किया था.

Shah Rukh Khan Gauri Video: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी की शादी को 32 साल हो गए हैं! बॉलीवुड के सुपरस्टार और उनकी डार्लिंग वाइफ को उनके टीनएज में एक-दूसरे से प्यार हो गया था. वक्त गुजरने के साथ उनकी लव स्टोरी और बॉन्डिंग मजबूत होती गई. शाहरुख खान और गौरी ने तब शादी की थी जब एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में न्यूकमर थे.

 इन सालों के दौरान शाहरुख और गौरी की शादी रॉक सॉलिड रही है और दोनों अच्छे और बुरे के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख और गौरी बॉलीवुड के सबसे आइडियल कपल है जो हमेशा लव गोल्स सेट करते रहते हैं. वहीं इंटरनेट पर शाहरुख खान का एक थ्रो बैक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में किंग खान बताते नजर आ रहे हैं कि गौरी को डेटिंग के दौरान उन्होंने क्या-क्या पापड़ बेले थे.  

शाहरुख ने गौरी के लिए कई क्रेजी हरकतें की थी
बता दें कि वायरल हो रहे क थ्रोबैक वीडियो में शाहरुख खान यह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि कैसे उन्होंने टीएनज में जब गौरी को डेट करना शुरू किया था तो कई क्रेजी हरकतें कीं थी. दिलचस्प बात यह है कि पठान स्टार ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी के इलाके के बाहर 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' गाते थे जिससे उनकी पत्नी बहुत चिढ़ जाती थी. SRK ने ये भी बताया कि जब उन्हें गौरी से प्यार हो गया था तब उन्होंने कई बेवकूफी भरी लेकिन प्यारी चीजें की जो हर लड़के ने अपनी लाइफ में कम से कम एक बार की होंगी.

'गौरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' गाते थे शाहरुख
वीडियो में शाहरुख कहते हैं, 'जब मैं 19 साल का था 1984 में मैंने वही किया जो उस उम्र में हर कोई करता है. मैं एक लड़की को पसंद करने लगा और उस वक्त हम जिस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, उससे हमारा अफेयर शुरू हो गया. लड़की का नाम गौरी था, वो पंचशील में रहती थी और  मैं हौज खास में, तो मैं उसके घर जाता था या जहां आमतौर पर प्रेमी मिलते हैं - बगीचों में, डिस्को साइटों पर या रेस्तरां में, मैं वहां जाता था और उसके लिए गाना गाता था, क्योंकि मैं मुश्किल से उनसे मिल पाता था. "

तो, मुझे बस जाकर उनके इलाके में यह गाना गाना था, जो 'गौरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' था. मेरी पत्नी को यह कभी पसंद नहीं आया ... (अब वह मेरी पत्नी है). उसे यह कभी पसंद नहीं आया. उसे ये बहुत चीप लगता था कि मैं इस तरह गाता था."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SRK VIBE (@srkvibe2.0)

शाहरुख की सबसे बड़ी स्ट्रेंग्थ रही हैं गौरी खान

यकीनन बॉलीवुड के पावर कपल की बेहद प्यारी लव स्टोरी रही है. शाहरुख खान ने हमेशा इस बात का जिक्र किया है कि गौरी ने हमेशा जरूरत पड़ने पर उन्हें आइना भी दिखाया है और वे उनकी सबसे बड़ी पिलर ऑफ स्ट्रेग्थ हैं. आज कपल अपने तीन बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: जानें कब से शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’? रोहित शेट्टी के शो में दिख सकते हैं ये टीवी सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर सिंह की Dhurandhar ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
'धुरंधर' ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की एक्टर से अस्पताल में मुलाकात , दिया हेल्थ अपडेट
मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की एक्टर से अस्पताल में मुलाकात
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget