एक्सप्लोरर

तस्वीर न खींचे जाने पर गुस्सा हो जाता है अबराम: शाहरूख

मुंबई: सिल्वर स्क्रीन पर भले ही शाहरूख खान का सिक्का चलता है लेकिन उनके सबसे छोटे साहबजादे अबराम आजकल ऑनलाइन सनसनी बने हुए हैं. शाहरूख बताने हैं कि अबराम उनकी खींची जाने वाली हर तस्वीर का हिस्सा बनना चाहता है. शाहरूख ने बताया कि अबराम उनकी टीम के हर सदस्य से तो घुलमिल गया ही है वो प्रशंसकों को भी हाथ हिलाकर अभिवादन करता है. 51 साल के अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मीडिया समेत हर कोई उसके प्रति बेहद नर्मदिल है. इस साल वो मेरे साथ काफी रहा इसलिए मेरी टीम के लोगों से भी बेहद घुलमिल गया. इम्तियाज अली की फिल्म के लिए हम दो-तीन महीने बाहर थे, इसलिए वो मेरे आसपास के सभी लोगों को अच्छी तरह जान गया. वो हर किसी का हाथ हिलाकर अभिवादन करता है.’’ उन्होंने हाल ही में दुबई से लौटने के दौरान का एक वाकया बताया कि उनकी जो भी तस्वीर ली जा रही थी अबराम उन सभी का हिस्सा बनना चाहता था. ‘‘मैं एयरपोर्ट पर था, हम दुबई से वापस लौट रहे थे . ऐसे में बहुत से लोग मेरी तस्वीर ले रहे थे. इसलिए मैंने कहा, मुझे यहां खड़े होने दो, तस्वीरें खिंचवाने का सिलसिला खत्म होने दो और हम विमान में बैठें लेकिन वो हर तस्वीर का हिस्सा बनना चाहता था.’’ हाल ही मैं अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए मुंबई से दिल्ली तक का सफर ट्रेन से तय करने वाले शाहरूख ने कहा कि अगर इस दौरान अबराम उनके साथ होता तो मजा आता. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि ये कितना असुविधाजनक होता लेकिन मुझे अबराम को साथ ले जाकर मजा आता. उसने कभी ट्रेन में सफर नहीं किया, वो काफी मस्ती करता. वो मुझे परेशान नहीं करता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget