एक्सप्लोरर

'पठान' के बाद शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, फिर रिलीज होगी SRK की ये सुपरहिट फिल्म

Dilwale Dulhania Le Jayenge: 'पठान' की सक्सेस के बाद शाहरुख खान के फैंस को एक और तोहफा मिलने वाला है. उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक बार फिर रिलीज होने वाली है.

Dilwale Dulhania Le Jayenge: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच शाहरुख के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. उनकी 27 साल पुरानी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

दोबारा रिलीज होगी डीडीएलजे

शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे शुक्रवार यानी 10 फरवरी से नेशनल चेन्स थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. ये ऐलान खुद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया कि ये फिल्म पीव्हीआर, आइनॉक्स और सिनेपॉलिस जैसे मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में दस्तक देगी. एक हफ्ते तक सिनेमाघरों में डीडीएलजे मूवी को दिखाया जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

27 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने लीड रोल निभाया था. इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. इस मूवी से ही काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी मशहूर हुई है. 'डीडीएलजे' 1995 में रिलीज हुई थी और ये उस साल की दूसरी सबसे हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इकलौती ऐसी फिल्म है जो रिलीज के बाद पिछले 27 सालों से मुंबई के मराठा मंदिर में दिखाई जा रही है. 

'पठान' कर रही ताबड़तोड़ कमाई

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत में ये फिल्म अभी तक 436.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और इसके डब वर्जन का कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 877 करोड़ रुपये हो चुका है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि ये फिल्म बहुत जल्द एक हजार करोड़ में शामिल हो जाएगी. इसके बाद शाहरुख खान जवान और डंकी फिल्मों में नजर आएंगे जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.

यह भी पढ़ें-अजय देवगन ने जब रवीना टंडन को दे दी थी दिमाग का इलाज कराने की नसीहत, बोले- झूठी है वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget