एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर की 50 लाख की डिमांड

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिलने की खबर आ रही है. पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. 

Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. इसके बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं सूत्रों के मुताबिक शाहरुख को धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. 

वहीं सूत्रों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था. ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहीं आनन फानन में धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस में की गई. जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है.

छत्तीसगढ़ पहुंची मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंची हैं. दरअसल पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो ये रायपुर का निकला था. लास्ट लोकेशन बाजार की है. पुलिस वहां पहुंच चुकी है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है. 

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
बता दें कि पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. साइबर सेल की टीम भी काम कर रही है. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या मोबाइल नंबर फर्जी डॉक्यूमेंट्स से लिया गया है? फिलहाल मामले में मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारियों की मीटिंग भी चल रही है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है.

5 सितंबर को दर्ज कराई गई थी एफआईआर
बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में इस बार अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सुपस्टार ने इस बार अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस को ग्रीट नहीं किया. फैंस को बाहर रुकने भी नहीं दिया गया. ऐसा हो सकता है कि ये धमकी कुछ दिन पहले मिली हो. इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो. दरअसल दो दिन पहले 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई है.

जान से मारने की धमकी, 50 लाख की डिमांड
वहीं एफआईआर की कॉपी के मुताबिक धमकी में 50 लाख मांगे गए थे. आरोपी ने कहा है कि अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो मैं मार डालूंगा. रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी की टीम ने फोन उठाया था. फोन पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा ," शाहरुख खान ये बैंडस्टैंड वाला है ना. जब सिक्योरिटी ने पूछा कि कौन? तो आरोपी ने कहा- लिखना है तो मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो.

आरोपी ने किया ये दावा
पुलिस ने फैजान खान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिस फोन से शाहरुख खान को धमकी दी गई थी ये फोन फैजान का ही बताया जा रहा है. लेकिन फैजान ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए दावा किया है कि उसके फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था और उसने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी

ये भी पढ़ें- चोरी के फोन से दी गई थी SRK को जान से मारने की धमकी, आरोपी फैजान ने कहा- 'मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हुआ'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection Live: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Box Office LIVE: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Box Office: 1186 करोड़ कमाया, बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनी, फिर भी 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2'
1186 करोड़ कमाकर भी 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2'
32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'कभी हां कभी ना' का सुनाया किस्सा, निर्देशक को लेकर कही ये बात
32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'कभी हां कभी ना' का सुनाया किस्सा, निर्देशक को लेकर कही ये बात
Amrita Rao B'day: कहां गायब हैं विवाह की पूनम? फिल्मों से दूर होकर भी कमाती है करोड़ों, जानें आजकल क्या कर रहीं अमृता राव
कहां गायब हैं विवाह की पूनम? फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों कमाती हैं अमृता राव

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget