एक्सप्लोरर

गुरुग्रामः संविधान का अपमान करने के आरोप में कंगना के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, आरक्षण व्यवस्था को लेकर किया था ट्वीट

शिकायत दर्ज कराने वाला शख्स भीमसेना का स्थानीय प्रमुख नवाब सतपाल तंवर है, जिसने सेक्टर 37 थाने में अपनी ओर से शिकायत दी है. उन्होंने कंगना पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है.

गुरुग्रामः बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना लगातार अपनी ही इंडस्ट्री के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है. हाल ही में कंगना ने आधिकारिक तौर पर ट्विटर की दुनिया में एंट्री की और तुरंत ही अपने एक ट्वीट को लेकर वो मुसीबत में फंसती दिख रही हैं.

कंगना ने हाल ही में आरक्षण को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें वह इसके खिलाफ अपना पक्ष रख रही हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के इसी ट्वीट के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने वाला शख्स भीमसेना का स्थानीय प्रमुख नवाब सतपाल तंवर है, जिसने सेक्टर 37 थाने में अपनी ओर से शिकायत दी है. उन्होंने कंगना पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है. इसके आधार पर उन्होंने कंगना के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दी है.

आरक्षण और जाति व्यवस्था को लेकर किया था ये ट्वीट

दरअसल, ट्विटर पर एक पोस्ट में चर्चा के दौरान कंगना ने आरक्षण को लेकर अपना विचार रखा था. उन्होंने कहा था कि आधुनिक भारतीय जाति व्यवस्था को नहीं मानते और आरक्षण व्यवस्था पर सिर्फ हमारा संविधान कायम है.

कंगना ने ट्वीट में लिखा, “आधुनिक भारतीयों द्वारा जाति व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया गया है, छोटे शहरों में हर कोई जानता है कि कानून के तहत यह स्वीकार्य नहीं है और सिर्फ कुछ लोगों के लिए खुद को खुश रखने का शर्मनाक तरीका है. सिर्फ हमारे संविधान ने आरक्षण के रूप में इसको बरकरार रखा है. इस बारे में बात करें.”

कंगना के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उनके बयान पर आपत्ति जताई और उन पर गलत बयानी का आरोप लगाया. साथ ही कई इस दौरान कंगना के खिलाफ ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगा. वहीं बाद में कंगना के समर्थन में भी बहुत से यूजर्स उतर आए और उनकी बात को सही ठहराने लगे.

ये भी पढ़ें

मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने तस्वीर शेयर कर किया एलान

Viral Video: 3 साल के बच्चे की बहादुरी से सब हैरान, स्विमिंग पूल में फंसे अपने दोस्त की बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget