एक्सप्लोरर

MeToo: रेप के आरोपों का सामना कर रहे आलोक नाथ को मिली अग्रिम जमानत, FIR पर अदालत ने उठाए सवाल

सत्र अदालत ने स्क्रिप्ट राइटर द्वारा अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में अभिनेता को अग्रिम जमानत देने के साथ ही इस बात को रेखांकित किया कि बालीवुड अभिनेता को झूठे फंसाए जाने की संभावना से वह इंकार नहीं कर सकता .

सत्र अदालत ने स्क्रिप्ट राइटर द्वारा अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में अभिनेता को अग्रिम जमानत देने के साथ ही इस बात को रेखांकित किया कि बालीवुड अभिनेता को झूठे फंसाए जाने की संभावना से वह इंकार नहीं कर सकता . अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस ओझा ने शनिवार पांच जनवरी को आलोकनाथ को पांच लाख रूपये की जमानत राशि पर अग्रिम जमानत दे दी. अदालत ने विशेष रूप से नंदा द्वारा एफआईआर दर्ज कराने में दो दशक की देरी को रेखांकित किया और कहा कि इतनी देरी से यह खतरा बढ़ जाता है कि घटना के ब्यौरे को ‘‘ रंग दिया गया और बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया.’’ अदालत का यह आदेश मंगलवार को अपलोड किया गया. आदेश में न्यायाधीश ने कहा कि पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में कुछ विसंगतियां हैं . अदालत ने कहा,‘‘ यह बात गौर करने लायक है कि शिकायतकर्ता को पूरी घटना तो याद रही लेकिन उसे घटना की तारीख और महीना याद नहीं है.’’ अदालत ने कहा,‘‘ ऐसे तथ्यों के मद्देनजर, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि आवेदनकर्ता को मामले में झूठा फंसाया गया.’’ अदालत ने इस बात का भी संज्ञान लिया कि एफआईआर दो दशक बाद दर्ज करायी गयी. न्यायाधीश ने कहा, हालांकि सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने में देरी की अनेदखी की जानी चाहिए लेकिन ऐेसे मामलों में एफआईआर ‘‘महत्वपूर्ण और कीमती ’’ सबूत है. बॉलीवुड में चली ‘मी टू’ लहर के दौरान पिछले साल आठ अक्टूबर को पटकथा लेखक ने सोशल मीडिया पर नाथ का नाम लिए बिना अपने अनुभव साझा किए थे. इसके बाद नंदा ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में नाथ पर 1998 में पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर उनका (नंदा का) बलात्कार करने का आरोप लगाया. अभिनेता (62) के खिलाफ नवम्बर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था. अग्रिम जमानत की अपील के समय नाथ ने दावा किया कि निजी दुश्मनी के कारण यह मामला दर्ज किया गया क्योंकि नंदा, उसके अपनी पत्नी आशू के साथ संबंधों को लेकर खुश नहीं थी . नंदा की आशू के साथ पहले अच्छी दोस्ती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन 5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई मराठी फिल्म 'गोंधळ', जानें रिलीज डेट
5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई 'गोंधळ', जानें रिलीज डेट
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 7 बजे का कलेक्शन
उज्ज्वल निकम कौन हैं? जिनकी कहानी पर बनी है ‘प्रहार’, संजय को भेजा जेल! गुलशन कुमार का केस संभाला
उज्ज्वल निकम कौन हैं? संजय को भेजा जेल! गुलशन कुमार का केस संभाला
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget