एक्सप्लोरर

#MeeToo: 'सबसे 'संस्कारी एक्टर' ने किया रेप', विनता नंदा ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने बॉलीवुड के सबसे 'संस्कारी एक्टर' पर रेप के आरोप लगाए हैं. विनता ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया है कि 19 साल से वो ऐसे पल का इंतजार कर रही थीं. विनता ने बताया है 1993 में ज़ीटीवी पर प्रसारित हुए सीरियल 'तारा' के लीड एक्टर ने उनके साथ रेप किया.

नई दिल्ली: भारत में MeeToo कैंपेन का असर दिखने लगा है. तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया. मामला यहां से शुरू हुआ और अब कंगना रनौत सहित कई बड़ी अभिनेत्रियां अपने साथ हुए ऐसे मामलों पर खुलकर बोलने लगी हैं. अब टेलीविजन की जानी मानी राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने बॉलीवुड के सबसे 'संस्कारी एक्टर' पर रेप के आरोप लगाए हैं. विनता ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया है कि 19 साल से वो ऐसे पल का इंतजार कर रही थीं. विनता ने बताया है 1993 में ज़ीटीवी पर प्रसारित हुए सीरियल 'तारा' के लीड एक्टर ने उनके साथ रेप किया. विनता के साथ कब क्या हुआ इस बारे में उन्होंने बहुत ही विस्तार से पूरी बात लिखी है. अपने इस पोस्ट में विनता ने नाम तो नहीं बताया है कि लेकिन इस सीरियल के लीड एक्टर आलोकनाथ थे और उन्हें ही 'संस्कारी' का तमगा दिया गया है. विनता का ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स आलोकनाथ पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

विनता ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है-

टीवी के नंबर वन शो 'तारा' को मैं प्रोड्यूस कर रही थी और उसकी राइटर भी थी. वो सीरियल की लीड एक्ट्रेस के पीछे था लेकिन वो उसमें इंटरेस्टेड नहीं थी. वह अल्कोहलिक था, बेशर्म था और बहुत ही बुरा था लेकिन चूंकि वो टेलीविजन स्टार था इसलिए ना सिर्फ इन बुराइयों को माफ कर दिया गया था बल्कि बहुत से लोग उसे उसकी खराब करतूत पर भी बढ़ावा देते थे. मेरे सीरियल की लीड एक्ट्रेस को वो हैरेस (शोषित) कर रहा था. वह सेट पर आकर उससे उलझता था और हर कोई चुप रहता था. जब एक्ट्रेस ने हमसे शिकायत की तो हमने सोचा कि उसे निकाल देंगे. उन दोनों का हमें आखिरी शॉट लेना था. हमने प्लान किया था कि शूट के बाद उसे बताएंगे कि अब हम उसके साथ काम नहीं करना चाहते. उसे हमारे प्लान के बारे में पता चल गया. वो सेट पर शराब पीकर आया. वह लगातार सेट पर भी पीता रहा. जैसे ही कैमरा रोल हुआ उसने एक्ट्रेस को बहुत गलत तरीके से पकड़ लिया. एक्ट्रेस ने उसे तमाचा जड़ दिया. हमने उसे तुरंत सेट से जाने को कहा और ये भी कहा कि अब इस शो में वो नहीं नज़र आएगा.

#MeeToo: 'सबसे 'संस्कारी एक्टर' ने किया रेप', विनता नंदा ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

उसके बिना भी शो चला और इस बीच कई सारे दोस्तों ने पैचअप कराने की कोशिश की. शो की रेटिंग अच्छी थी लेकिन मैनजेमेंट लगातार हमसे लीड एक्ट्रेस को बदलने को कहता रहा. हमने बताया कि ऐसा नहीं कर सकते तो मैनेजमेंट ने नई जेनेरेशन स्टोरी दिखाने को कहा. हमें कहा गया कि इसमें यंग तारा को दिखाया जाए. इसका मतलब ये था कि ओरिजिनल तारा भी हमारे साथ काम करती रहेगी. हम मान गए क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. नई कहानी शूट करने से पहले हमें कहा गया कि जिस एक्टर को निकाला गया है उसे वापस लाया जा रहा है. हमने फिर भी काम किया क्योंकि प्रोटेस्ट करने का विकल्प नहीं नज़र आया. नई स्टोरी एक हफ्ते चली. अचानक एक दिन नए सीईओ ने बुलाया और शो बंद करने के लिए कहा. उसने मुझे बेइज्जत किया, नीचा दिखलाया और कहा कि मेरी जैसी औरतों को देश से बाहर निकाल फेंकना चाहिए. उस वक्त चैनल पर हमारे चार शो आते थे, सारे शो बंद हो गए और प्रोडक्शन हाउस भी बंद हो गया.

उसके घर पर एक पार्टी में मुझे इन्वाइट किया गया था. उसकी पत्नी शहर से बाहर थी. हमारे ग्रुप में सभी दोस्तों का अक्सर मिलना जुलना होता था इसलिए उस पार्टी में मेरा जाना अजीब नहीं था. पार्टी शुरू हुई. मेरे ड्रिंक में कुछ मिक्स किया गया था और मुझे थोड़ा अजीब लगना शुरू हुआ. करीब दो बजे मैं वहां से निकल गई. कोई मेरे साथ नहीं आया और ना ही किसी ने मुझे ड्रॉप करने का ऑफर दिया. ये सब अनयुजुअल जरूर था. उस समय मुझे सिर्फ यही लगा कि बस घर पहुंचना है. मुझे ऐसा लगा कि यहां और रुकना ठीक नहीं है. हालांकि मेरा घर वहां से काफी दूर था लेकिन मैं पैदल ही घर की तरफ निकल पड़ी. रास्ते में मुझे वो शख्स मिला जो कि अपनी कार में था और मुझसे कार में बैठने के लिए कहा. उसने कहा कि वो मुझे घर ड्रॉप कर देगा. मैंने उस पर भरोसा किया और कार में बैठ गई. इसके बाद की बेहोशी में मुझे कुछ याद नहीं.

मुझे इतना याद है कि मेरे मुंह में शराब डाली जा रही थी और लगाातर मेरे साथ जबरदस्ती हो रही थी. अगले दिन दोपहर में जब मैं उठी तो मुझे बहुत दर्द था. मेरे साथ सिर्फ रेप नहीं हुआ था बल्कि मुझे मेरे घर में ले जाकर बहुत ही भयावह हरकतें गई थीं. मैं अपने बेड से उठ भी नहीं पा रही थी.

मैंने अपने दोस्तों को बताया तो उन्होंने इसे भुलाकर आगे बढ़ने के लिए कहा. मेरी कंपनी बंद हो गई लेकिन मुझे एक चैनल में डायरेक्टर का काम मिल गया. वो आदमी वहां भी किसी तरह से पहुंच गया. वहां उसने डरावना माहौल बना दिया . इसके बाद मैंने प्रोड्यूसर्स से बात करके शो छोड़ दिया क्योंकि मैं उसके आस पास नहीं रहना चाहती थी.

मैंने शो के लिए लिखना जारी रखा

जब मैं नई सीरिज पर काम कर रही थी, उसने मुझे घर फिर से घर आने के लिए कहा और मैं वहां फिर गई. मुझे नौकरी चाहिए थी और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे पैसों की जरूरत थी. इसके बाद ही मैंने सब कुछ छोड़ दिया.

मैं इसके बाद पूरी तरह टूट गई थी. मेरा नर्वस ब्रेकडाउन हो गया था लेकिन मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही थी. मैं फिर से काम शुरू करना चाहती थी लेकिन चैनल और सेट देखकर मैं घबरा जाती थी. मैंने लिखना जारी रखा. कई बार ऐसा हुआ कि मीटिंग में मैं रो पड़ती थी. आखिरकार मैंने हार मान ली.

करीब 20 साल बाद मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं ये स्टोरी इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती किसी लड़की को सच्चाई बयां करने से डर लगे. कई बार जब मैंने इस बारे में लिखा तो बहुत परेशानिया सामने आ गईं और मुझे काम मिलना बंद हो गया. मेरे दोस्तों ने मुझ पर भरोसा किया और 2009 में मुझे इस ट्रॉमा से बाहर निकलने में और ज़िंदगी को फिर से शुरू करने में मदद की. इसका मतलब है कि मैं दस साल तक इसी ट्रॉमा में रही.

मैंने इस लम्हें का 19 साल से इंतजार किया है. यही वो मौका है आपकी चुप्पी को तोड़ने का. आप भी बोलिए.

मेरा दोस्त मुझे अंधेरी में लोखंड वाला कॉम्पलेक्स ले गया और वहां मैंने 100 खाली बोलतें तोड़ डालीं और चिल्लाकर अपना गुस्सा और फ्रस्टेशलन निकाला. उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

विडंबना ये है कि उस आदमी को फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे संस्कारी तमगा मिला हुआ है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्स
LIVE: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्स
आमिर खान या गौरी स्प्रैट, कौन है ज्यादा अमीर, लाइमलाइट से दूर कैसे करती हैं कमाई? जानें नेटवर्थ
आमिर खान या गौरी स्प्रैट, कौन है ज्यादा अमीर, लाइमलाइट से दूर कैसे करती हैं कमाई? जानें नेटवर्थ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget