एक्सप्लोरर

शमशेरा के फ्लॉप होने पर छलकी संजय दत्त की आंखें, पोस्ट शेयर कर बयां किया दुुख

Sanjay Dutt Heartwarming Note On Shamshera: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Sanjay Dutt Emotional Note On Shamshera Flop: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को 22 जुलाई को देशभर के 4350 स्क्रीन पर रिलीज किया गया, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी अहम भूमिका निभाई है. फिल्म के बुरी तरह पिट जाने से संजय दत्त को काफी आघात पहुंचा है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल स्टेटमेंट जारी किया है, जिससे साफ पता चल रहा है कि फिल्म के बुरे प्रदर्शन से संजय दत्त कितना दुखी हैं.

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “शमशेरा प्यार का एक ऐसा श्रम है, जिसे हमने अपना सब कुछ दिया है. ये फिल्म खून, पसीने और आंसूओं से बनी है, यह एक सपना है, जिसे हम स्क्रीन पर लेकर आए. दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाई जाती हैं. देर-सबेर हर फिल्म को दर्शक मिल ही जाते हैं.” 

संजय दत्त आगे लिखते हैं, “फिल्म को नफरत करने वाले कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने फिल्म को देखा तक नहीं है. लोग उस मेहनत की इज्जत तक नहीं कर रहे हैं जो हमने इस फिल्म को बनाने में की है. मैं फिल्म निर्माता करण मल्होत्रा को काफी एडमायर करता हूं. अपने 4 दशक के करियर में मैंने जितने भी डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, वह उन सब में से बेस्ट हैं. करण मेरे लिए परिवार की तरह है. कामयाबी और असफलता तो दूसरी बात है. करण के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है. मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा.” 

शमशेरा की कास्ट और क्रू को धन्यवाद देते हुए संजय दत्त ने पोस्ट के आखिर में लिख, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. संजय दत्त के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

आपको बता दें कि संजय दत्त से पहले निर्देशक करण मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया था. करण मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि मेरे प्यारे शमशेरा, तुम जैसे हो वैसे ही राजसी हो. मेरे लिए इस मंच पर खुद को व्यक्त करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ये वो जगह है जहां तुम्हें लेकर प्यार, नफरत, उत्सव और अपमान मौजूद है. मैं पिछले कुछ दिनों के लिए माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैं नफरत और गुस्से को संभाल नहीं पाया. मेरी वापसी मेरी कमजोरी थी और इसके लिए कोई बहाना नहीं है. अब मैं यहां हूं, आपके बगल में खड़ा हूं और गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि तुम मेरे हो. हम हर चीज का एक साथ सामना करेंगे अच्छा बुरा और बदसूरत. पूरी शमशेरा टीम को मेरा प्यार. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget