एक्सप्लोरर

Salman Khan Dengue : सलमान ख़ान को हुआ डेंगू, बिग बॉस 16 होस्ट करेंगे ये स्टार!

Salman Khan Dengue : सलमान ख़ान को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है. एक्टर अब कुछ वक्त बिग बॉस 16 भी होस्ट नहीं कर पाएंगे.

Salman Khan Dengue :  फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान ख़ान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) होस्ट करते भी नज़र आ रहे हैं.  बिग बॉस और सलमान का रिश्ता बहुत गहरा है, आलम ये है कि दर्शक सलमान के अलावा किसी और को  ये शो होस्ट करते हुए देखना ही नहीं चाहते, लेकिन अब लगता है भाईजान कुछ वक्त बिग बॉस का ये सीज़न होस्ट नहीं कर पाएंगे. खबर है कि सलमान खान को डेंगू हो गया है जिस वजह से वो कुछ हफ्तों के लिए बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे.

कौन होस्ट करेगा बिग बॉस 16...
ईटाइम्स  की खबर के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है यही वजह है कि वो अगले कुछ हफ्तों तक 'बिग बॉस' होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अब इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ये कमान संभालेंगे. वैसे बीते दिनों ये खबर आई भी थी कि इस वीकेंड सलमान ख़ान नहीं बल्कि करण जौहर शुक्रवार को शो होस्ट कर सकते हैं. लेकिन तब इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया था. अब ये माना जा सकता है कि करण के शो होस्ट करने के पीछे कारण सलमान खान की तबीयत खराब होना है. हालांकि करण की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, ना ही उनकी टीम तरफ से कोई बयान आया है.

पहले भी बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं करण...
आपको बता दें कि करण जौहर  पहले भी 'बिग बॉस' होस्ट कर चुके हैं. लेकिन तब 'बिग बॉस' टीवी पर नहीं ओटीटी पर टेलीकास्ट हुआ था. साल 2021 में करण जौहर 'बिग बॉस ओटीटी' होस्ट करते नज़र आए थे. हाल ही में करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण सीज़न 7' को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. वहीं बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' का शूटिंग कर रहे हैं.

 Celebs Diwali Party: दिवाली पार्टी में गोल्डन गर्ल बनकर पहुंचीं कियारा आडवाणी, साड़ी में लगीं बेहद हसीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget