एक्सप्लोरर

मैं सिर्फ काबिल लोगों को ही ब्रेक देता हूं: सलमान खान

मोहनीष बहल सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं और सलमान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'मैंने प्यार किया' में मोहनीष के साथ काम किया था. इस सुपरहिट फिल्म में मोहनीष के काम करने‌ के पीछे एक दिलचस्प कहानी खुद सलमान ने अपनी जुबानी सुनाई.

मुंबई: अपने द्वारा को-प्रोड्यूस की गयी फिल्म 'नोटबुक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शुक्रवार को सलमान खान ने कहा कि वो सिर्फ काबिल लोगों को ही फिल्मों में ब्रेक देते हैं. सलमान 'नोटबुक' के जरिए जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को लॉन्च करने जा रहे हैं. बता दें कि प्रनूतन अपने दौर की जानी-मानी अभिनेत्री नूतन की पोती और मोहनीष बहल की बेटी हैं.

मोहनीष बहल सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं और सलमान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'मैंने प्यार किया' में मोहनीष के साथ काम किया था. इस सुपरहिट फिल्म में मोहनीष के काम करने‌ के पीछे एक दिलचस्प कहानी खुद सलमान ने अपनी जुबानी सुनाई.

सलमान ने कहा, "मुझे याद है कि उस दौरान जब मैं संघर्ष कर रहा था, तो तक मोहनीष तीन शिफ्ट में काम‌ किया करते थे. उन दिनों मैं मॉडलिंग किया करता था और फिल्मों में असिस्ट भी किया करता था. मैं जिम‌ में कसरत के लिए जाया करता था, मैं कमउम्र था तो मोहनीष मेरे पैसे भरा करते थे. उस जिम के मैनेजर की नजर में मेरे लिए कोई सम्मान नहीं था. मुझे नहीं लगता कि ऐसा आज भी है. वो मैनेजर हर बार ये सुनिश्चित करता था कि मैं कहीं जिम में न आ जाऊं. तो जब भी वो मैनेजर उस जिम में नहीं होता था तो मोहनीष मुझे चोरी से जिम ले जाया करते थे और मेरे पैसे भी भरा करते थे."

View this post on Instagram
 

@beingsalmankhan remembering #rajbadjatya.

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

सलमान ने बताया कि किस तरह से मोहनीष एक दिन उनके पास आये और कहने लगे कि किस तरह से लगातार काम करना उनके‌ लिए बेहद थकाऊ हो जाता है. सलामन ने‌ बताया, "मोहनीष ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए मुझसे कहा कि वो चाहते हैं कि भगवान उन्हें काम से ब्रेक दे. अगले हफ्ते उनकी फिल्म 'तेरी बाहों में' रिलीज हुई और भगवान ने उनकी सुन ली और उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे लम्बा ब्रेक मिल गया."

सलमान ने आगे बताया, "फिर मुझे 'मैंने प्यार किया' के लिए कॉल आया... मैं जाकर राजकुमार बड़जात्या से मिला और मुझे बतौर लीड साइन कर लिया गया. फिल्म में एक नेगेटिव रोल के लिए जगह थी तो मैंने मोहनीष का नाम सुझाया. राज बाबू के‌ मन में मोहनीष को नेगेटिव रोल में लेने को लेकर झिझक थी क्योंकि वो नूतन के बेटे थे. ऐसे में मैं नूतनजी के कफ परेड (दक्षिण मुम्बई) स्थित घर 'सागर संगीत' में गया और नूतनजी ने राज बाबू को इस बात के लिए मना लिया कि मोहनीष ये रोल कर लेगा."

गौरतलब है कि जब सलमान ये सबकुछ कह रहे थे तो मोहनीष बहल सामने ही बैठै थे. मोहषीश ने हंसते हुए कहा, "अथिया और सूरज (फिल्म हीरो) को ही सलमान ने लॉन्च नहीं किया, बल्कि मैं ऐसा पहला शख्स था. और देखिए मुझे वो ब्रेक देने के बाद देखिए उनका (सलमान का) करियर कहां पहुंच गया."

'नोटबुक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने जहीर इकबाल और प्रनूतन दोनों की जमकर तारीफ की दोनों को बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती बताया. कश्मीर की पृष्ठभूमि में सेट और नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'नोटबुक' देशभर में 29 मार्च को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget