एक्सप्लोरर

Box Office: 10वें दिन सलमान खान की ‘भारत’ ने कमाए महज़ इतने करोड़, घटने लगा दबदबा

अली अब्बास ज़फर के निर्दशन में बनी फिल्म 'भारत' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शुक्रवार को महज़ चार करोड़ रुपए की ही कमाई की है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि ये दूसरे वीकेंड पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' का दबदबा लगातार कम होता नज़र आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानि रिलीज़ के दसवें दिन लगभग चार करोड़ का कारोबार किया है. हालांकि जानकार इस कमाई को अच्छा मान रहे हैं. अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में टक्कर देने के लिए कोई और बड़ी फिल्म नहीं ऐसे में सलमान की फिल्म की कमाई लगातार जारी है.

आपको बता दें कि फिल्म को 42 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की ओपनिंग मिली थी, ऐसे में इसकी तुलना 10वें दिन की कमाई से करें तो 90 प्रतीशत से भी ज्यादा की गिरावट दिखती है. हालांकि फिल्म ने इस चार करोड़ के साथ 180 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है. कोईमोई डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म आज यानि शनिवार को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लाइफ टाइम कलेक्शन (184) को पीछे छोड़ देगी.

यहां देखें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' ने किस दिन कितने कमाए:-

पहले दिन-     42.30 करोड़ रुपए दूसरे दिन-     31 करोड़ रुपए तीसरे दिन-    22.20 करोड़ रुपए चौथे दिन-      26.70 करोड़ रुपए पांचवें दिन-   27.90 करोड़ रुपए छठे दिन-      9.20 करोड़ रुपए सातवें दिन-   8.30 करोड़ रुपए आठवें दिन-  6.25 करोड़ नौवें दिन-      5.25 करोड़ दसवें दिन-   4* करोड़

कुल कमाई- 183.10 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' को फिल्म समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं. हालांकि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं, जिसकी बदौलत सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म दूसरे वीकेंड पर 200 करोड़ के क्लब में भी जगह बना लेगी.

फिल्म की कमाई से सलमान खुश फिल्म की कमाई से सलमान खान सहित पूरी स्टार कास्ट बहुत खुश है. सलमान ने इस कमाई पर पहला रिएक्शन दिया है. सलमान ने हाल ही में कहा, "मेरे लिए मेरी सभी फिल्मों की सफलता बहुत महत्वपूर्ण है. भारत एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए हमने काफी मेहनत की है..यह मेरी हर फिल्म के साथ होता है. मैं फिल्म में विश्वास करता हूं..मैं अभी बहुत खुश हूं कि फैंस फिल्म को पसंद कर रहे हैं और मैं इसकी प्रशंसा करता हूं. वास्तव में दर्शकों ने फिल्म में सबके प्रदर्शन को सराहा है..यह जबरदस्त है."

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए भी सलमान खान ने कहा, ''ये आंकड़ा ये कहता है कि दर्शकों को फिल्म बहुत पंसद आई है और हम उनके शुक्रगुजार हैं कि सबने फिल्म देखी. ये आंकड़े एक बार फिल्म देखने से नहीं आते हैं, ये फिल्म बार बार देखने से आते हैं. शुक्रिया आपका.''

आपको बता दें कि 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और आसिफ शेख जैसे सितारे नज़र आ रहे हैं. फिल्म वर्ल्डवाइड लगभग 6 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई है. जिसमें विदेशों में इसे 1300 स्क्रीन्स मिले हैं.

यहां देखें सलमान-कैटरीना का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget