एक्सप्लोरर

साइकिल पर निकले सलमान ने कर दिया कुछ ऐसा कि पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला, जानें क्या है पूरा 'साइकिल विवाद'

सलमान खान एक बार फिर अपने बर्ताव के चलते विवादों में हैं और मामला इतना बढ़ गया है कि पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है. एक फैन द्वारा सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है.

मुम्बई : सब जानते हैं कि सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है. मगर बुधवार की शाम सलमान खान एक 'साइकिल विवाद' में फंस गये और इसी के चलते उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गयी है. सलमान खान के साइकिल प्रेम के बारे में तो सभी जानते हैं और अक्सर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आ जाते हैं. बांद्रा में अपने घर के आसपास ही नहीं, बल्कि कभी-कभी वो घर से शूटिंग के लिए साइकिल पर निकल पड़ते हैं. बुधवार को भी सलमा‌न शूटिंग के लिए अपने घर से यशराज स्टूडियो की तरफ साइकिल की सवारी करते हुए निकले थे मगर बीच रास्ते में एक फैन जो कि पेशे से पत्रकार था, को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा.
अंधेरी इलाके में अशोक पांडे नाम के शख्स के लिए सलमान खान की साइकिल चलाते हुए वीडियो बनाना एक बुरा अनुभव साबित हुआ. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए एक निजी चैनल में काम करने वाले पत्रकार अशोक पांडे ने दावा किया है जब उन्होंने सलमान की साइकिल चलाते हुए वीडियो बनाने‌ की कोशिश की तो सलमान खान ने अपने सुरक्षाकर्मियों के जरिए उन्हें ऐसा करने से मना किया और इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गयी . जिसके बाद उनके एक बॉडीगार्ड ने उनके सहयोगी कैमरामैन को धक्का भी मारा. इस बीच सलमान खुद आये और उन्होंने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया. हालांकि पत्रकार अशोक पांडे द्वारा विरोध जताने के बाद सलमान के बॉडीगार्ड्स ने उनका मोबाइल वापस तो कर दिया, मगर अशोक पांडे का कहना है कि सलमान ने उनके साथ बड़ी ही बदतमीजी से बात की. अशोक पांडे ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जब वो अपनी कार में बैठे थे और उन्होंने सलमान को साइकिल चलाते हुए देखा था तो उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड्स से सलमान का वीडियो बनाने की अनुमति ली थी.
इसके बाद ही उन्होंने सलमान का वीडियो बनाने की कोशिश की थी. लेकिन इसके बावजूद सलमान ने न सिर्फ उन्हें ऐसा करने से रोका, बल्कि मोबाइल लौटाने के दौरान उन्हें अपशब्द भी कहे. अशोक का कहना है कि इससे पहले वो सलमान को अपने पत्रकार होने की बात भी बता चुके थे, मगर इसपर सलमान ने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.
View this post on Instagram
 

@beingsalmankhan #Salman #Salmankhan #Beingsalmankhan #Beinghuman #Beingsalman #Bharat #Dabangg3 #Tigerzindahai

A post shared by Only SK (@beingpramodsg1) on

बहरहाल, सलमान खान के रवैये से आहत अशोक पांडे ने सलमान खान के खिलाफ अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें लिखा है कि उनकी कार में से उनका मोबाइल छीनना उनकी निजता का हनन है और किसी को भी, फिर चाहे वो कोई सेलेब्रिटी ही क्यों ने हो, किसी के निजी सामान को छूने का हक नहीं है. अशोक ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वो अपनी शिकायत लेकर मु्म्बई पुलिस को आज शाम को ज्ञापन भी देने वाले है. हमने सलमान खान का पक्ष जानने की भी कोशिश की,‌ मगर कॉपी लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया था. यहां पढ़ें शिकायत की कॉपी साइकिल पर निकले सलमान ने कर दिया कुछ ऐसा कि पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला, जानें क्या है पूरा 'साइकिल विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget