एक्सप्लोरर

साल 2021 में ईद और क्रिसमस को सलमान खान ने किया लॉक, रिलीज़ होंगी 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'किक 2'

पिछले साल सलमान खान ने 'भारत' और दबंग 3 से अपने फैंस को डबल ट्रीट दी थी. अब अगले साल ईद और क्रिसमस पर 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'किक 2' को रिलीज़ किया जाएगा.

नई दिल्ली: सलमान खान ने पिछले हफ्ते ही साल 2021 की ईद पर रिलीज़ होने वाली उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का एलान किया. अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किक 2' की रिलीज़ की तारीख भी सामने आ गई है. फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि 'किक 2' साल 2021 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी. यानी 2021 की ईद और क्रिसमस दोनों सलमान खान के नाम होने वाली है.

हाल ही में एक अखबार से बात करते हुए साजिद नाडियाडवाला ने सलमान के साथ अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "सलमान और मैं छह साल बाद साथ काम कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि जैसे 'जुड़वा' के दिन लौट आए. मैंने किक के सीक्वल से पहले ही 'कभी ईद कभी दीवाली' को लिखना शुरू कर दिया था."

साजिद ने आगे कहा, "ये फिल्म एक दम अलग अप्रोच वाली है. और हमें पूरी उम्मीद है कि सलमान के जिस अवतार को हम दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं, वो उन्हें बहुत पसंद आएगा."

इसी दौरान बातचीत में उन्होंने 'किक 2' की रिलीज़ की तारीख का भी खुलासा कर दिया. उन्होंने कहा, "किक 2 दिसंबर 2021 में रिलीज़ होगी. मैं इसकी स्क्रिप्ट लिख रहा हूं." उन्होंने ये भी बताया कि इसका पहला ड्राफ्ट तैयार हो गया है. इस साल के आखिर तक फाइनल स्क्रीनप्ले भी तैयार हो जाएगा.

आपको बता दें कि साल 2019 में भी सलमान खान ने 'भारत' और दबंग 3 से अपने फैंस को डबल ट्रीट दी थी. अब इस साल सलमान की 'राधे' बॉक्स ऑफिस पर आएगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है.

ये भी पढ़ें:

आतंकियों संग पकड़े गए DSP देवेंद्र सिंह पर बोले अनुराग कश्यप- कहां गए देशद्रोहियों की पहचान करने वाले? 

PHOTOS: रितु नंदा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा कपूर और बच्चन परिवार, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget