एक्सप्लोरर

धमकियों के बीच भीड़ से घिरे सलमान खान, सिक्योरिटी को लेकर उठे सवाल, यूजर्स बोले- ये रिस्की है

सलमान खान ने मंगलवार को एक इवेंट अटेंड किया. इस दौरान सलमान खान को भीड़ ने घेर लिया. सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज वायरल हैं. सलमान की सिक्योरिटी को लेकर फैंस परेशान दिखे.

सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार को एक इवेंट में देखा गया. वो दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में प्रेसिडेंट कप 2026 के लिए पहुंचे. सलमान खान की प्रेजेंस से इवेंट चर्चा में आ गया. इस दौरान के कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर भी फैंस परेशान दिखे.

सलमान खान को भीड़ ने घेरा
सलमान खान को इस इवेंट में भीड़ ने घेर लिया. लोग सलमान खान के साथ फोटोज और वीडियोज लेने की कोशिश करते दिखे. इस दौरान सलमान ने खुद को शांत रखा और जैसे-तैसे वहां से निकलते दिखे. सलमान को इस तरह भीड़ में फंसा देख फैंस उनकी सिक्योरिटी को लेकर परेशान हो गए. सोशल मीडिया पर फैंस सवाल कर रहे हैं कि सलमान के पास Y+ सिक्योरिटी होने के बाद भी इतने लोग उन तक कैसे पहुंचे.

बता दें कि समलान खान को लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उनके घर के बाहर फायरिंग तक हो चुकी है. इन्हीं सब कारणों से सलमान को कड़ी सिक्योरिटी में देखा जाता है. हालांकि, अब ऐसे भीड़ में घिरे सलमान को देखकर फैंस इसे उनकी सुरक्षा में लापरवाही बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सलमानखान भीड़ से घिरे दिखे और सिक्योरिटी गायब नजर आई. ये बहुत रिस्की है.

वहीं एक यूजर ने लिखा-Y + सिक्योरिटी उनके लिए काफी नहीं है. भीड़ बहुत ज्यादा थी. सिर्फ सलमान ही नहीं पैप्स भी हर्ट हो सकते थे. ये डरावना था.

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म सिकंदर में देखा गया. ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. अब सलमान खान 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था जिसे बदलकर मातृभूमि कर दिया गया. फिल्म को सलमान खान फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है. इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब पोस्टपोन होने की खबरें हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget