एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan टूटने से बचा सकते थे सलीम-जावेद की जोड़ी? सलमान खान के पिता ने बिग बी पर कही ऐसी बात

Salim Khan On His Split With Javed Akhtar: सलीम खान ने जावेद अख्तर संग अपनी जोड़ी टूटने को लेकर चर्चा की. साथ ही बताया कि अमिताभ बच्चन की जगह वे होते तो शायद उनकी और जावेद की जोड़ी नहीं टूटती.

Salim Khan On His Split With Javed Akhtar: जावेद अख्तर और सलीम खान गुजरे दौर के बेहतरीन स्क्रीन राइटर रहे हैं. दोनों ने ही गुजरे दौर में फिल्मों के लिए एक से बढ़कर एक कहानियां लिखी है. दोनों ने सालों तक साथ काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए.

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी बॉलीवुड में 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई. लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और फिर साथ काम नहीं किया. हालांकि दोनों हाल ही में एक साथ नजर आए थे. मौका था दोनों की डाक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मैन' के रिलीज होने का.

इसमें सलीम और जावेद की कहानी दिखाई गई है. जबकि अब सलीम जावेद ने एक इंटरव्यू में बताया है कि दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन वो शख्स थे जो उनकी और जावेद की जोड़ी को टूटने से बचा सकते थे.

सलीम बोले- मालूम नहीं क्यों अलग हुए


Amitabh Bachchan टूटने से बचा सकते थे सलीम-जावेद की जोड़ी? सलमान खान के पिता ने बिग बी पर कही ऐसी बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और स्क्रीन राइटर सलीम खान ने हाल ही में एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान सलीम खान ने कहा कि, 'जब उन्होंने (जावेद अख्तर) मुझसे कहा कि मैं अलग (फिल्में) बनाना चाहता हूं, मैंने कहा ठीक है, कोई दिक्कत नहीं. किसी को जबरदस्ती रोक नहीं सकते. मुझे तो अभी भी नहीं मालूम क्यों अलग हुए. हो गया तो हो गया

अलग होने की वजह का जिक्र तक नहीं किया

जावेद अख्तर के बारे में बोलते हुए सलीम खान ने आगे बताया कि, 'क्यों अलग हुए ये भी किसी को पीठ पीछे नहीं बताया. उसका जिक्र ही नहीं किया. मिलना-जुलना था, बात करते थे, उनके घर के सामने से ही निकलता था मैं, रोज चलता था, हाथ हिलाता था वो भी हाथ हिलाते थे. जो रिश्ता है जो दोस्ती है वो था.'

सलीम बोले- अमिताभ बच्चन टूटने से बचा सकते थे हमारी जोड़ी 

इंटरव्यू में सलीम खान से सवाल किया कि उनकी और जावेद अख्तर की जोड़ी टूटने से क्या अमिताभ बच्चन पर असर पड़ा. इस पर सलीम ने कहा कि, 'जरूर हुआ होगा. लेकिन मैं अगर होता उनकी (अमिताभ बच्चन) जगह... उनको (जावेद अख्तर) यही कहता 'मत छोड़ो अच्छा खासा तुम्हारी एक जोड़ी है, काम कर रहे हो अच्छा खासा... काम चल रहा है... काहे के लिए इस जोड़ी को तोड़ रहे हो?' बता दें कि अमिताभ बच्चन 'सलीम-जावेद' की लिखी फिल्मों 'शोले', 'डॉन' और 'दीवार' में काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अमिताभ-रजनीकांत के बारे में क्या बोले बागेश्वर धाम सरकार? सुनाया अंबानी की शादी में मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What to watch: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे रिलीज हुई 4 फिल्में हैं पैसा वसूल, बाकी सब बेकार, देखें लिस्ट
ओटीटी से थिएटर तक 4 फिल्में हैं पैसा वसूल बाकी सब बेकार, देखिए लिस्ट
Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget