एक्सप्लोरर

सलमान खान को माफ कर सकता है बिश्ननोई समाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्टर के आगे रखी ये शर्त

Salman Khan Deer Hunting Case: बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का एक बयान सामने आया है. उन्होंने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को एक शर्त पर माफ करने की बात कही है.

Salman Khan Deer Hunting Case: सलमान खान इन दिनों अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब एक्टर को लेकर खबर है कि बिश्नोई समाज उन्हें माफ करने के लिए तैयार हो गया है. बता दें कि हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने बिश्नोई समाज से एक्टर को माफ करने की अपील की थी.

दरअसल साल 1998 में सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था. अब 27 साल बाद अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा है कि उनका समाज सलमान खान को माफ करने के लिए तैयार है. 

इस शर्त पर सलमान खान को माफ करेगी बिश्नोई समाज
बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का एक बयान सामने आया है. इसमें वे कहते हैं- 'सोमी अली ने जो माफी मांगी है वो कोई मायने नहीं रखती है. इस तरह से तो पहले राखी सावंत ने भी माफी मांगी थी. लेकिन जो आरोपी है, सलमान खान वो खुद समाज को प्रस्ताव दे कि मैं माफी मांगना चाहता हूं. फिर वे मंदिर के सामने आकर माफी मांगे और समाज उसे माफ कर सकता है.'

बिश्नोई समाज के अध्यक्ष ने बताया नियम
बूड़िया ने आगे कहा- 'हमारे 29 नियमों में एक नियम है क्षमादय हृदय, इसमें हमारे बड़े-बड़े महंत, साधु, नेतागण, बिश्नोई समाज के प्रमुख पंच और यूथ सब मिलकर विचार करके उन्हें माफ कर सकते हैं. लेकिन उन्हें मंदिर के सामने आकर शपथ लेकर कहना होगा कि ऐसा गलत काम कभी नहीं करूंगा और मैं हमेशा पर्यावरण और वन्य जीवों की रक्षा करूंगा. ऐसा होता है तो विचार किया जा सकता है.'

लॉरेंस बिश्नोई ने इस वजह से दी थी जान से मारने की धमकी
बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज की नाराजगी के चलते ही लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. कुछ समय पहने लॉरेंस ने भी सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं 'हीरामंडी' में 'यंग मल्लिकाजान' बनने वाली एक्ट्रेस? 'लापता लेडीज' की पुष्पा से है खास कनेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget