एक्सप्लोरर

Birthday Special: जानें, कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी क्यों सलमान को मिली थी 'मैंने प्यार किया'

सलमान खान को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाली फिल्म 'मैंने प्यार किया' सलमान को कई बार रिजेक्ट होने के बाद मिली और बाद में भी उन्हें ये फिल्म उनकी एक्टिंग के बदोलत नहीं मिली थी.

नई दिल्ली: सलमान खान आज किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं. सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 30 साल होने वाले हैं लेकिन बुहत कम लोग जानते हैं कि फर्श से अर्श तक का ये सफर इतना आसान नहीं था. फिल्मों में आने से पहले सलमान ने मॉडलिंग और एडवरटाइजिंग की दुनिया में हाथ आजमाया था. 
 
काफी लंबी मेहनत और स्ट्रगल के बाद सलमान को 1989 में 'मैंने प्यार किया' में काम मिला. लेकिन इस फिल्म में रोल मिलना इतना आसान नहीं था. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सलमान को ये रोल उनकी एक्टिंग की बतौलत मिला ही नहीं था. आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे मिला था सलमान खान को उनका पहला बड़ा ब्रेक, जिसके बाद चमक उठा था सलमान की किस्मत का सितारा. 
 

Merry Xmas from Tiger and Zoya ...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 
मैंने प्यार किया सिर्फ सलमान खान के लिए ही डेब्यू फिल्म नहीं थी बल्कि इस फिल्म के साथ राजश्री प्रोडक्शन के सूरज बड़जात्या भी बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले थे. बस यूं मान लीजिए कि इस फिल्म को बनाना सूरज के लिए खुद को दुनिया के सामने साबित करने का चैलेंज था. सूरज बताते हैं, ''मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पहले इंग्लिश में लिखी थी और अपने पिता जी को दिखाई. उन्हें और मेरी टीम को ये बहुत पंसद आई. उसके बाद मुझे इसे हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए कहा गया. स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद अब हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज था इस फिल्म के लिए स्टार कास्ट चुनने का. हम शुरू से ही चाहते थे कि इस फिल्म के लिए हमें दो नए और फ्रैश चेहरे मिलें. जिसके लिए हमने न जाने कितने ही ऑडिशन लिए.''
 
 
बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि सलमान के ऑडिशन से पहले ही प्रेम को चुन लिया गया था. लेकिन वो कहते हैं न कि किस्मत अपना रास्ता खुद बना लेती है. सलमान को ये रोल मिलना ही था इसलिए थोड़ी देरी से ही सही लेकिन फिल्म उन तक पहुंच ही गई. इस फिल्म के लिए पहले फरहाज खान को फाइनल कर दिया गया था लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. फरहान खान की तबीयत खराब होने की वजह से सूरज के सामने एक बार फिर प्रेम की तलाश करने की चुनौती आ खड़ी हुई थी.   
इसी दौरान किसी ने सूरज को बताया कि मशहूर लेखक सलीम खान का बेट इन दिनों का की तलाश में हैं. सूरज बताते हैं, ''जब हमें पता चला कि सलीम खान के बेटे काम की तलाश में हैं तो सबसे पहले मेरे दिमाग में खयाल आया कि पता नहीं इतने बड़े लेखक का बेटा हमारे साथ काम करना भी चाहेगा या नहीं. इसके बाद एक दो और लोगों ने मुझे सलमान के बारे में बताया. तब मैंने सलमान से मिलने का प्लान बनाया.'' 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

जब सूरज ने पहली बार सलमान का सामने देखा तो उन्हें वो पसंद नहीं आए थे लेकिन जब सलमामन ने अपनी तस्वीरें उन्हें दिखाई थी तो वो एक दम हैरान रह गए थे. इसके बाद सलमान का ऑडिशन लिया गया हालांकि पहला ऑडिशन सूरज को पसंद नहीं आया और उन्होंने सलमान को करीब 4 महीने तक लटकाए रखा. लेकिन जब फाइनली सूरज, सलमान को ये बताने पहुंचे की वो इस फिल्म में सलमान को नहीं ले रहे हैं तो ये सुनते ही सलमान अपने कुछ दोस्तों की तस्वीर निकाली और कहा कि कोई बात नहीं अगर आप मुझे नहीं ले रहे हैं तो आप इसे ले लीजिए. 
सूरज बताते हैं, जब मैंने सलमान को बताया कि हम उन्हें इस फिल्म में नहीं ले रहे हैं तो उन्होंने अपने दोस्त को ये रोल दिलवाने की सिफारिश की. यही एक बात थी जो मेरे दिल को छू गई. सलमान का ऑडिशन तो हमें पहले ही पसंद नहीं आया था, लेकिन उनकी ये दरियादिली या यूं कहें नेकदिली मेरे मन को भा गई थी और मैंने डिसाइड कर लिया का ये ही हमारी फिल्म का प्रेम. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget