एक्सप्लोरर

Saiyaara Box Office Collection Day 13: भारत की 21वीं बड़ी फिल्म बनी 'सैयारा', RRR और 'धूम 3' का रिकॉर्ड तोड़ा

Saiyaara Box Office Collection Day 13: 'सैयारा' 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और अब 13 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने धूम 3 और आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है.

म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है. अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया है और हर रोज एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. 'सैयारा' 18 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और अब 13 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस कर रही है. अब ये भारत के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 21वीं फिल्म बन गई है.

'सैयारा' का 13वें दिन का कलेक्शन

    • 'सैयारा' ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 172.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था.
    • फिल्म ने 8वें दिन 18 करोड़, नवें दिन 26.5 करोड़ और 10वें दिन 30 करोड़ रुपए का कारोबार किया.
    • 11वें दिन भी 'सैयारा' ने 9.25 करोड़ और 12वें दिन 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया.
    • अब 12वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, 'सैयारा' ने अब तक (रात 11 बजे तक) 7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
    • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 273.50 करोड़ रुपए हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)


'सैयारा' ने आरआरआर और 'धूम 3' को पछाड़ा

  • अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' ने 13 दिन की कमाई के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को शिकस्त दे दी है.
  • 'सैयारा' ने जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर और आमिर खान की 'धूम 3' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
  • 2022 में रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म आरआरआर ने भारत में कुल 272.78 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • वहीं 2012 में पर्दे पर आई 'धूम 3' ने 271.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
  • आरआरआर और 'धूम 3' को पछाड़कर अब 'सैयारा' भारत की 21वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

'सैयारा' का बजट और स्टार कास्ट
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैयारा' का बजट 60 करोड़ रुपए है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म से अहान पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा है. फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आई हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब 'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट
'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की डूबती नैया, 3 दिन में कमाया 161% प्रॉफिट
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget