एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर चाकू से हुआ था हमला, आरोपी शरीफुल इस्लाम ने गुनाह कबूला

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश से है.

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर अटैक मामले में हर दिन नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं. पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था. पुलिस ने सैफ पर जिस चाकू से हमला किया था उसका तीसरा टुकड़ा भी बरामद कर लिया है. 

आरोपी का कबूलनामा

अब इस केस में बड़ा अपडेट आया है. सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान सैफ अली खान पर हमला करने की बात कबूली है. किसी भी मामले में आरोपी के कबूलनामे की बड़ी अहमियत होती है. 

आरोपी के पिता ने किए ये खुलासे
मोहम्मद शरीफुल शहजाद के पिता का नाम मोहम्मद रूहुल आमीन है. मोहम्मद रूहुल आमीन ने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते शुक्रवार को बेटे से बात की थी. मोहम्मद रूहुल आमीन ने बताया कि उनका बेटा कोई दस्तावेज लेकर इंडिया नहीं आया था. मोहम्मद शरीफुल शहजाद बाइक चलाने का काम करता था. उसने कभी भी कुश्ती नहीं की.

मुंबई पुलिस को मिले आरोपी के बांग्लादेश से होने के सबूत

मुंबई पुलिस को सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम का बांग्लादेश से होने का सबूत मिला है. मुंबई पुलिस को आरोपी का बांग्लादेश का ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे दस्तावेज भी मिले हैं.


Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर चाकू से हुआ था हमला, आरोपी शरीफुल इस्लाम ने गुनाह कबूला

बता दें कि 15 जनवरी को आधी रात में सैफ अली खान के घर पर आरोपी घुस आया था. वो चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था. आरोपी की सैफ अली खान के साथ हाथापाई हुई थी. इस दौरान सैफ अली खान घायल हो गए. सैफ अली खान पर 6 वार हुए थे. आरोपी हमला करके भाग गया था. 

इसके बाद सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. सैफ अली खान की वहां पर सर्जरी हुई. सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास एक चाकू घुस गया था. हालांकि, अब सैफ अली खान ठीक हैं. मंगलवार को वो डिस्चार्ज हो गए. 

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान केस में आरोपी शरीफुल को लेकर बहुत बड़ा खुलासा, पिता ने खोले बड़े राज

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज, सारा संग जमी जोड़ी
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज
रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश
रणवीर सिंह ने खरीदी लग्जरी कार, BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 2 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 3 बजे तक 317 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 3 बजे तक 317 करोड़ के हो गई पार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget