एक्सप्लोरर

आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई प्रभास की 'SAAHO', क्या तोड़ पाएगी 'बाहुबली' का रिकॉर्ड?

Today's Release SAAHO : 'बाहुबली' फेम प्रभास आज करीब दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनके फैंस जहां उन्हें स्क्रीन्स पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं, खुद प्रभास भी बॉक्स ऑफिस पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद में हैं.

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर 'साहो' आज एक साथ तीन भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म एक एक्शन ड्रामा है. साहो का निर्देशन साउथ के जाने माने निर्देशक सुजीत ने किया है. फिल्म भारत में तीन भाषाओं के अलावा कई अन्य देशों में रिलीज किया गया है.

‘साहो’ को भारत के अलावा अबु धाबी और रोमानिया में भी फिल्माया गया है. फिल्म में एक्शन और वीइफेक्ट्स को काफी बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में करीब 350 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. ये भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म भी बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि इसके एक एक्शन सीक्वेंस पर 70 करोड़ रुपए तक खर्च किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सिनेमाटोग्राफर आर. माधी ने इस बात का खुलासा किया कि अबु धाबी में अभिनेता प्रभास पर फिल्माए गए आठ मिनट के एक्शन सीक्वेंस पर 70 करोड़ रुपए खर्च किए गए.

जितने बड़े पैमाने पर इस फिल्म को बनाया गया है उतने ही बड़े पैमाने पर इसे रिलीज किया गया है. हिंदी में ये फिल्म करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इस फिल्म को बंपर ओपेनिंग मिलेगी. रिपोर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अब तक सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड रखने वाली 'एवेंजर्स: एंडगेम' (53 करोड़ ) और आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़) का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

आपको बता दें कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस साल रिलीज़ हुई तमाम फिल्मों में ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, लेकिन ‘साहो’ को लेकर जिस तरह का बज़ बना हुआ है, उससे साफ है कि ये इस हॉलीवुड फिल्म के रिकॉर्ड को धराशाई कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget