एक्सप्लोरर

Shankar 60th Birthday: 30 सालों के करियर में एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, मुलाजिम से एक्टर बने, फिर डायरेक्टर बन बदल गई किस्मत

Shankar 60th Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए नाम बना चुके एस शंकर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. चलिए आज उनके शानदार फिल्मों और करियर पर एक नजर डालते हैं.

Shankar 60th Birthday: आपने साउथ की सुपरहिट फिल्में अपरिचित, रोबोट, शिवाजी देखी ही होंगी. ये वही फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. ये फिल्में बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि जाने माने डायरेक्टर एस शंकर हैं. फिल्म इंडस्ट्री में 100% सक्सेस रेट के लिए जाने जाने वाले एस शंकर आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने 30 सालों के फिल्मी करियर में लगभग 13 फिल्में बनाई हैं और उनकी सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुके शंकर ने टाइपराइटर बनाने वाली कंपनी में मुलाजिम की नौकरी की, फिर फिल्मों में दिलचस्पी के चलते एक्टिंग से जुड़े. हालांकि कुछ ही समय में उन्हें समझ आ गया कि इसमें उनका करियर नहीं है. ऐसे में उन्होंने डायरेक्शन में हाथ आजमाया. जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई. आज वो अपने सक्सेस रेट के लिए जाने जाते हैं और एक फिल्म बनाने के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं.

एक स्टेज शो ने बदली किस्मत
एस शंकर का जन्म 17 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया. हालांकि हमेशा से उनकी दिलचस्पी फिल्मों में थी. ऐसे में टाइपराइटर कंपनी में काम करने के दौरान भी उन्होंने अपना स्टेज शोज बनाने का काम जारी रखा. उनकी छोटी सी टीम थी. जिसके साथ वो ये काम किया करते थे. एक बार एक स्टेज शो के दौरान तमिल के मशहूर फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर की नजर उनपर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने शंकर को बतौर स्क्रिप्ट राइटर फिल्मों में मौका दिया. कुछ समय लेकर शंकर ने इसके लिए हां कर दिया. एस. ए. चंद्रशेखर शंकर के काम से खुश हुए, ऐसे में उन्होंने शंकर को अपनी फिल्म 'जय शिव शंकर' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम दिया.


Shankar 60th Birthday: 30 सालों के करियर में एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, मुलाजिम से एक्टर बने, फिर डायरेक्टर बन बदल गई किस्मत

पहली ही फिल्म में मिला फिल्मफेयर
शंकर को डायरेक्शन का अनुभव तो था ही. जो यहां काम आया. ऐसे में पहली ही फिल्म में उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिल गया. इसके बाद उन्होंने 1996 में इंडियन और 1998 में मुधालवन बनाईं. जो हिट साबित हुईं. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपना एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. जिसमें वो सफल नहीं रहे.

इन फिल्मों में की एक्टिंग
शंकर ने फिल्म वसंत रागम और सीता में बतौर एक्टर के तौर पर भी काम किया. इसके अलावा इंडियन, शिवाजी: द बॉस और नानबन में उनका स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिला.

परफेक्शन के लिए हैं मशहूर
इसके बाद शंकर ने 60 करोड़ के बजट में बनाई 'शिवाजी:द बॉस'. जो उस समय की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई. ये फिल्म 128 करोड़ रुपए कमाकर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. जिसके बाद उनके डायरेक्शन में बनी एंथिरन हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी. 


Shankar 60th Birthday: 30 सालों के करियर में एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, मुलाजिम से एक्टर बने, फिर डायरेक्टर बन बदल गई किस्मत

एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर शंकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर बन चुके थे. वहीं शंकर को उनके परफेक्शन के लिए भी जाना जाता है. वो डायरेक्शन में हमेशा कुछ नया करने के लिए मशहूर हैं. 

कितनी है नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शंकर की नेटवर्थ 150 करोड़ रुपए है. वो एक फिल्म के लिए लगभग 40 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं. 

यह भी पढ़ें: सुहाना खान पर पिता Shahrukh Khan को हुआ गर्व, बोले- 'प्यार और परवरिश तुम्हारी पर डिंपल..'

 

 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget