एक्सप्लोरर

आज शाम IFFI में होगी 'एस दुर्गा' की स्क्रीनिंग

सनल कुमार शशिधरन की फिल्म को इस 48वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की निर्धारित स्क्रीनिंग से रोक दिया गया था.

पणजी: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (IFFI) की भारतीय पैनोरमा जूरी कई दिनों की देरी के बाद अंतत: फिल्म 'एस दुर्गा' को सोमवार शाम को देखेगी. जूरी के एक सदस्य ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. जूरी सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "हमें आईएफएफआई द्वारा सूचना दी गई है कि फिल्म की स्क्रीनिग सोमवार शाम 6 बजे की जाएगी." 10 सदस्यीय जूरी के लिए स्क्रीनिंग पणजी के महोत्सव स्थल पर आयोजित की जाएगी.

मुंबई की निर्देशक और पटकथा लेखक रुचि नारायण ने भी जूरी के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग किए जाने की खबर की पुष्टि कर दी है. उन्होंने आईएएनएस को बताया, "फिल्म की स्क्रीनिंग के विवरण की सूचना आईएफएफआई द्वारा दी गई है."

सनल कुमार शशिधरन की फिल्म को भारत के 48वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की निर्धारित स्क्रीनिंग से रोक दिया गया था. इस फिल्म के साथ एक अन्य फिल्म 'न्यूड' की स्क्रीनिग पर भी रोक लगा दी गई थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया था.

महोत्सव जूरी ने इन दोनों फिल्मों को दिखाए जाने की मंजूरी दी थी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इन्हे दिखाने से इनकार के बाद जूरी के प्रमुख सुजोय घोष समेत तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि छह सदस्यों ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को लिखकर इस कदम पर चिंता जताई थी.

शशिधरन द्वारा केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद अदालत ने आईएफएफआई को निर्देश दिया कि सेंसर किया हुआ संस्करण जूरी को दिखाने के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए.

उच्च न्यायालय की पीठ ने सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस निर्देश पर रोक लगाने वाली अपील को शुक्रवार को खारिज कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget