एक्सप्लोरर

रणवीर-आलिया की वजह से बदली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट, करण जौहर ने किया खुलासा

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक लव स्टोरी फिल्म है जो अगले साल 2023 में रिलीज होगी. फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की नई रिलीज डेट की घोषणा की है. फिल्म अगले साल 2023 में फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 28 अप्रैल को रिलीज होगी. करण जौहर ने ये फैसला फिल्म के लीड स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की वजह से लिया है. 

दर्शकों को करना होगा इंतजार
करण जौहर जल्द ही अपनी रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी लाने वाले हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसका और इंतजार करना पड़ेगा. डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट जारी करके नई रिलीज डेट की घोषणा की है. रणवीर और आलिया इससे पहले 'गली बॉय' में साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. 

इस वजह से बदली गई रिलीज डेट
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तारीख आगे बढ़ाने की वजह भी सामने आई है. दरअसल, फिल्म में करण जौहर, रणवीर और आलिया का एक एक रोमांटिक गाना चाहते हैं जिसकी शूटिंग यूरोप में की जाएगी. आलिया के मां बनने के बाद ये गाना उनकी मैटरनिटी लीव के दौरान शूट किया जाएगा. आलिया के काम पर लौटते ही करण जौहर इस गाने की शूटिंग शुरू कर देंगे. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आने वाले हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

'गलीबॉय' के बाद फिर दिखेगी रणवीर-आलिया की जोड़ी
मां बनने के बाद आलिया भट्ट आलिया भट्ट जल्द काम पर वापसी करने वाली हैं. इससे पहले एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एसएस राजामौली की 'RRR' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं. प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' का खूब जोरदार प्रमोशन भी किया था. 'ब्रह्मास्त्र' आलिया भट्ट एक्टर और हसबैंड रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी, दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब 'गली बॉय' के बाद वो एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: 'राजू' के किरदार के लिए अक्षय को रिप्लेस नहीं करेंगे Kartik Aryan, फिर कौन करेगा ये रोल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget