एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की तरफ से दर्ज FIR में सुशांत को प्रतिबंधित दवाइयां देने का भी आरोप

रिया द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में ये कहा गया है कि 13 जून यानी की सुशांत की मौत वाले दिन से एक रात पहले सुशांत के एक स्टाफ ने उसको मारिजुआना (ड्रग) पीने के लिए दिया था.

मुंबई: रिया चक्रवर्ती ने ब्रांदा पुलिस स्टेशन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में कहा गया है कि इस बात की जांच होनी चाहिए यह क्या जिस तरह से प्रतिबंधित दवाइयां एक साजिश के तहत सुशांत को दी गई उससे उनकी हालत और खराब हुई और उसी के चलते उनकी मौत हुई. इस दौरान मीतू सुशांत के घर पर ही रह रही थी और उन्होंने भी यह सुनिश्चित किया कि प्रियंका द्वारा बताई गई दवाइयां सुशांत नियमित रूप से लें.

इतना ही नहीं रिया द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में ये कहा गया है कि 13 जून यानी की सुशांत की मौत वाले दिन से एक रात पहले सुशांत के एक स्टाफ ने उसको मारिजुआना (ड्रग) पीने के लिए दिया था और सुशांत ने इसके बाद बहन प्रियंका द्वारा बताई गई प्रतिबंधित दवाई भी ली थी. मुमकिन है कि इन दोनों के साथ में लेने की वजह से सुशांत की मानसिक हालत इतनी बिगड़ गई उसने खुदखुशी कर ली.

एफआईआर में कहा है कि सुशांत ने जनवरी महीने में चंडीगढ से वापस लौटने के बाद करसी चावड़ा द्वारा दी जा रही दवाइयों को यह कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि उनकी बहन ने उनको मना किया है और अब वो वही दवाई लेंगे जो प्रियंका बताएंगी.

सुशांत ने रिया को फोन पर दिखाए मैसेज रिया की शिकायत के अनुसार, ‘‘सुशांत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है. मैंने सुशांत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं.’’

रिया ने कहा, ‘‘हालांकि वह (सुशांत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि उसी दिन सुशांत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह का परिवार रिया की एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगा SSR Case: रिया की शिकायत पर बोलीं सुशांत की बहन- झूठी FIR हमें नहीं तोड़ सकती

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget