एक्सप्लोरर

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ

अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. फिल्म में विलेन की एंट्री हो चुकी है और शूटिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म में बतौर विलेन जिम सरभ दो-दो हाथ करते दिखेंगे.

अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पहली बार साथ काम कर रहे हैं. ऐसा पहली बार होगा जब साउथ के दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ काम रहे हैं. उनकी फिल्म 'राका' इन दिनों काफी चर्चा में है. मूवी में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी भी फर्स्ट टाइम स्क्रीन पर दिखेगी. इसी बीच अब फिल्म 'राका' को लेकर अपडेट सामने आया है. इसमें विलेन की एंट्री हो चुकी है. जिम सरभ, अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं. 

दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर एक्सक्लूसिवली जानकारी सामने आई है कि फिल्म में एक्टर जिम सरभ की एंट्री हो चुकी है. वो बतौर विलेन फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. खबर है कि जिम सरभ को चोट आई है लेकिन फिर भी उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. मुंबई में उनका शेड्यूल शुरू हुआ है. दीपिका पादुकोण इसके जरिए पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. दीपिका के बाद सरभ के दूसरी शॉकिंग एंट्री है. 

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री?

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की भी एंट्री हो चुकी है. बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में खूंखार विलेन बनकर दिखाई देने वाले हैं. विल स्मिथ और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है. हालांकि, विल स्मिथ की ओर से इसे कंफर्म नहीं किया गया है और ना ही मेकर्स ने कंफर्म किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raaka (@raaka_movie)

दो पार्ट में आएगी 'राका'

इसके साथ ही इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' की कहानी को दो भागों में दिखाया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसकी कहानी दो अलग-अलग दौर पर आधारित होगी. पहले पार्ट में आदिवासी पौराणिक वैदिक काल होगा और दूसरे में मॉर्डन यानी कि मौजूदा समय. सूत्रों के हवाले से कहा गया कि 'राका' को दो हिस्सों वाली फ्रेंचाइजी के तौर पर दिखाए जाने का प्लान है. दोनों की अलग-अलग टाइमलाइन बंटी होगी.

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर लगाया सीन छीनने का आरोप, तो प्रोड्यूसर ने दी सफाई

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि दोनों टाइमलाइन में अलग फीमेल लीड एक्ट्रेस होंगी. सूत्रों के अनुसार, फिल्म में आधुनिक दौर वाली कहानी में मृणाल ठाकुर और फर्स्ट पार्ट में दीपिका पादुकेण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना होंगी. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है.

'राका' का बजट

बहरहाल, अगर फिल्म 'राका' के बजट के बारे में बात की जाए तो बताया जा रहा है कि ये काफी भरी-भरकम वाला होगा. दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि, इस पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget