एक्सप्लोरर

30-40 टेक देने के बाद भी नहीं आया परफेक्ट सीन तो एक्ट्रेस ने पी ली शराब, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में ऋचा चड्ढा का एक सीन है जिसके लिए उन्होंने असलियत में शराब पी ली थी.

Richa Chadha Drunk Dance: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. कुछ कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है तो कुछ को ट्रोल किया जा रहा है. इस सीरीज की स्टारकास्ट बहुत बड़ी है. सीरीज में ऋचा चड्ढा लज्जो के किरदार में नजर आईं हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही है. ऋचा चड्ढा ने एक सीन के लिए शराब पी ली थी. उसके बाद उनका ऐसा हाल हुआ कि शूट को बीच में ही रोकना पड़ गया था. इस सीन के लिए 30-40 टेक ऋचा दे चुकी थीं लेकिन परफेक्ट सीन नहीं दे पा रही थीं जिसके बाद उन्होंने शराब पी ली थी.

ऋचा चड्ढा ने लज्जो के किरदार के लिए मैथड एक्टिंग का सहारा लिया. वह रियल लाइफ में शराब नहीं पीती हैं मगर उन्होंने हीरामंडी में एक सीन के लिए शराब पी ली थी. उसके बाद उनका हाल बेहाल हो गया था.

सीन के लिए पी शराब
जूम से खास बातचीत में ऋचा चड्ढा ने अपने नशे में डांस सीक्वेंस के बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'पहले ही दिन मुझे ड्रंक डांस करना था, मैं ये नहीं कर पा रही थी. 30-40 टेक के बाद मैंने सोचा एक क्वाटर पी लेती हूं और देखती हूं क्या होता है. मैंने थोड़ी सी जिन पी ली. मैंने थोड़ी सी पी थी लेकिन इसने चीजें और खराब कर दीं. मैंन शरीर के मूवमेंट में थकावट नहीं चाहती थीं. थोड़ी बहुत चाहती थीं क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि सीन की ग्रैस चली जाए.' ऋचा ने आगे कहा- शराब पीने की जगह ड्रंक होने की एक्टिंग करना ज्यादा बेहतर है. ये एक टैक्निकल जॉब है, मैं कितना भी डांस कर लूं, मेरी ड्रेस बहुत हैवी थी कि मुझे उस मार्क तक पहुंचना था. ये करना मेरे लिए मजेदार था.

डांस सीन के लिए दिए 99 टेक
ऋचा चड्ढा हाल ही में अपनी सीरीज के प्रमोशन के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो में गई थीं. जहां उन्होंने अपने डांस सीन के बारे में बात की. मैंने लगभग सेंचुरी पूरी कर दी थी. आपको पता है ये आसान नहीं है. लोगों को ये आसान लगता है. सोचिए आप 200-300 एक्स्ट्रा लोग आपको देख रहे हैं और आप सही से नहीं कर पा रहे हैं. मगर आप उसे पा लेते हैं तो आपको अच्छा लगता है. 'वाओ मुझे नहीं पता था कि मैं ये भी कर सकती हूं.'

हीरामंडी की बात करें तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला,  संजीदा शेख, शर्मिन सेगल, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, फरदीन खान और अध्य्यन सुमन जैसे कई सेलेब्स नजर आए हैं. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2024: कब और कहां देख पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल? रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 8 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget