एक्सप्लोरर

पैसों के इस्तेमाल, यूरोप टूर और सुशांत के परिवार से रिश्ते को लेकर क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती? पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया है. उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रही थी.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में कई आरोपों का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता से अपने संबंधों की चर्चा की. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह सुशांत के पैसों पर आश्रित थी.

सुशांत के परिवार ने रिया और उनके परिवार के सदस्यों पर दिवंगत अभिनेता के पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है. पूरे मामले की जांच सीबीआई, ईडी और NCB कर रही है.

यूरोप दौरा सुशांत राजपूत के साथ अपनी यूरोप यात्रा के संबंध में रिया ने एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू कहा कि उन्हें पेशेवर काम के सिलसिले में पेरिस जाना था. रिया ने कहा कि इस संबंध में 'यूरोप यात्रा' करना सुशांत का विचार था और सुशांत ने प्रायोजक कंपनी द्वारा बुक किए गए टिकटों को रद्द कराया था. उन्होंने कहा कि उनका भाई दिवंगत अभिनेता के आग्रह पर इटली में मिला था.

रिया ने कहा, ‘‘उन्होंने (सुशांत) बाकी यात्रा और होटलों का भुगतान किया था. वह चाहते थे और मुझे इससे कोई समस्या नहीं थी. मुझे समस्या इस बात से थी कि सुशांत कितना खर्च कर रहे थे. लेकिन वह ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीते थे, उन्हें यह पसंद था. ’’

रिया ने कहा कि वह एक बार अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड की यात्रा पर गए और उस यात्रा पर "70 लाख रुपये" खर्च कर दिए. रिया ने कहा, ‘‘... वह एक स्टार की तरह रहते थे, उन्हें यह पसंद था... नहीं, मैं सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर आश्रित नहीं थी. हम एक जोड़े की तरह रह रहे थे.’’

कंपनी में निवेश को लेकर क्या बोलीं रिया? यह पूछे जाने पर कि उनके भाई शौविक उनकी यूरोप यात्रा में क्यों शामिल हुए, रिया ने कहा कि उन तीनों ने एक आरटीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) कंपनी बनाई है जिसका नाम रियालिटिक्स है और इसका नाम उनके नाम पर रखा गया था. कंपनी में सभी ने 33,000 रुपये का निवेश किया था.

क्यों सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गईं? रिया ने कहा कि वह सुशांत के अंतिम संस्कार के लिए सूची में नहीं थीं क्योंकि ‘अभिनेता के परिवार के सदस्य मुझे पसंद नहीं करते.’ उन्होंने कहा कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहती थी लेकिन अपने दोस्तों के सुझाव पर विचार छोड़ दिया क्योंकि परिवार उसे वहां नहीं चाहता था.

रिया ने कहा कि उनके दोस्तों ने कहा कि “तुम्हें वहां बेइज्जत किया जाएगा, तुम्हें बाहर निकाल दिया जाएगा. तुम्हारी मानसिक स्थिति भी अभी ठीक नहीं है.’’

इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि वह सुशांत की जीवन शैली और कर्मचारियों को नियंत्रित कर रही थीं, रिया ने आरोपों को आधारहीन बताया और कहा कि अधिकतर कर्मचारियों को या तो सुशांत या उनकी बहन प्रियंका ने काम पर रखा था. रिया ने अपने खिलाफ 'मीडिया ट्रायल' को लेकर अफसोस जताया. उन्होंने कहा, “यह मुझे, मेरे परिवार को तोड़ने की साजिश है.''

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा- मैं रिया के स्तर तक नहीं गिर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur The Movie Release Live: बॉक्स ऑफिस पर होगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल? कलेक्शन 10 करोड़ के पार
Live: बॉक्स ऑफिस पर होगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल? कलेक्शन 10 करोड़ के पार
'मां का मन एक बड़ा समंदर...', सनी देओल ने शेयर की इमोशनल फोटो
'मां का मन एक बड़ा समंदर...', सनी देओल ने शेयर की इमोशनल फोटो
हिमांशी खुराना का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- आपके बारे में बुरा नहीं बोला, बस वो कहा जो मेरे साथ किया
हिमांशी खुराना का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- आपके बारे में बुरा नहीं बोला, बस वो कहा जो मेरे साथ किया
दादा की तरह क्रिकेटर बनना चाहता है करीना का बड़ा बेटा तैमूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दादा की तरह क्रिकेटर बनना चाहता है करीना का बेटा तैमूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget