एक्सप्लोरर

सरोज खान के निधन से दुखी रेमो ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके जैसा न कोई था और न कभी होगा

सरोज खान के निधन के बाद जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कुछ इन शब्दों के साथ अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की.

मुम्बई : तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान "जैसा न कोई था और ही कोई होगा." सरोज खान के निधन के बाद जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कुछ इन शब्दों के साथ अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की.

स्वतंत्र तौर पर 45 सालों से एक से बढ़कर एक और हिट गानों को कोरियोग्राफ कर बॉलीवुड में अपना एक अलग मकाम बनानेवाली सरोज खान का आज रात 1.52 मिनट में मुम्बई के बांद्रा स्थित गुरुनानक अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया.

उल्लेखनीय है कि रेमो डिसूजा ने एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. ऐसे में 1997 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' को रेमो डिसूजा को एक बैकग्राउंड डांसर के तौर सरोज खान ने‌ निर्देशित किया था. बाद में रेमो जब 'एबीसीडी' के जरिए फिल्म निर्देशक बने तो उन्होंने सरोज खान को इसी फिल्म के एक गाने में कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किया था. इस गाने में सरोज खान के अलावा प्रभु देवा, गणेश आचार्या और खुद रेमो डिसूजा भी नजर आये थे. रेमो बाताते हैं, "बाद में मेरे घर में गुई एक पार्टी में भी मैं सरोज जी के साथ जमकर डांस किया था. उनसे मेरा अलग किस्म का रिश्ता था."

उल्लेखनीय है कि सरोज खान का आखिरी कोरियोग्राफ किया गाना था पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' का 'तबाह हो गये हम'. यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, जिनके करियर के कई सुपगहिट गानों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय सरोज खान को जाता है. रेमो बताते हैं, "ऐसा शायद ही कभी हुआ हो कि सरोज खान ने किसी और के साथ मिलकर किसी गाने को कोरियोग्राफ किया हो,‌ लेकिन मुझे उनके साथ इस गाने को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला. उस वक्त जैसे मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. अपने करियर में मिले इस बेहतरीन मौके के लिए मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत समझता हूं. मैं हमेशा सरोज जी का शुक्रगुजार रहूंगा."

'कलंक' के इस गाने से जुड़ी यादों के बारे में रेमो डिसूजा कहते हैं, "इस गाने को हमने 5 दिन तक शूट किया था. उस वक्त भी उनकी तबीयत थोड़ी खराब रहा करती थी. मगर जब वो सेट पर आती थीं और म्यूजिक ऑन होता था तो सरोज जी में एक अजीब किस्म का जोश आ जाता था. वो हमेशा खुद को व्यस्त रखने में यकीन रखती थीं."

इस सवाल पर कि उन्होंने सरोज खान से क्या कुछ सीखा, रेमो कहते हैं, "कोरियोग्राफी क्या होती है, इसमें कितना जुनून और कितनी कड़ी मेहनत होती है, ये सब मैंने उन्हीं से सीखा था."

रेमो आगे कहते हैं, "मैंने उनसे सीखा कि किस तरह से गाने के भावों को समझते हुए कोरियोग्राफी करनी चाहिए. इस मामले में सरोज खान जैसा कोई नहीं था. क्लासिकल डांस की उनकी समझ भी अद्भुत थी. मैं हमेशा उनका मुरीद रहूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bandar Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'बंदर', दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई
बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'बंदर', दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई
June 2026 Box Office: 'कॉकटेल 2' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, जून में आगे भी मचेगी धूम, बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम
'कॉकटेल 2' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, जून में आगे भी बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 2: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन
HJTIHH BO Day 2: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget