एक्सप्लोरर

रेखा के पति ने क्यों लगाई थी फांसी? अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचीं थी एक्ट्रेस, आखिर सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

Rekha: प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल रही रेखा की पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दभरी रही. रेखा को उनके पति मुकेश अग्रवाल की सुसाइड का जिम्मेदार भी बताया गया था. रेखा को इससे काफी सदमा पहुंचा था.

Rekha Husband Mukesh Suicide: हिंदी सिनेमा की सदाबहार डीवा रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेसफुल रहीं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उथल-पुथल भरी रही थी. निजी जिंदगी में दर्द झेलने वाली रेखा को कई बार प्यार हुआ लेकिन जिंदगी भर का साथ कोई ना निभा सका. रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी भी की थी लेकिन शादी के चंद दिनों बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर ली थी यहां तक कि रेखा पति के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची थीं. चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं रेखा से शादी के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मुकेश ने खुद अपने हाथों अपनी सांसों की डोर तोड़ दी थी.

रेखा ने मुकेश अग्रवाल से 1990 में की थी शादी
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा  रेखा की लाइफ में  1990 में दिल्ली के यंग बिज़नेसमैन मुकेश अग्रवाल की एंट्री हुई थी. दोनों में पहले बाते हुई फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर जल्द ही इनकी मोहब्बत परवान चढ़ गई. पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही यानी 4 मार्च 1990 को  मुकेश ने रेखा को प्रोमोज़ कर दिया और फिर उसी रात 37 साल के मुकेश और 36 साल की रेखा ने जूहू के मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली थी. रेखा गणेशन रेखा अग्रवाल बन गईं थीं.

शादी के कुछ महीनों बाद ही रेखा-मुकेश के रिश्ते में आ गई थी खटास
कुछ दिन बाद ही रेखा की शादीशुदा जिंदगी में उस वक्त बड़ा तूफान आ गया जब उन्हें पता चला कि उनके पति मुकेश डिप्रेशन के मरीज हैं. अब रेखा ने धीरे-धीरे मुकेश से दूरी बढ़ानी शुरू कर दी थी. वहीं मुकेश रेखा पर फिल्में छोड़ने के दबाव बना रहे थे. जब दोनों के विचारों की गाड़ी पटरी पर नहीं दौड़ी तो शादी के कुछ ही महीनों बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई.

शादी के 6 महीने बाद ही तलाक लेने का कर लिया था फैसला
इस दौरान दोनों के बीच कई बार बहस हुई और झगड़े भी हुए. वहीं जब एक दूसरे के साथ रहना मुश्किल नजर आने लगा तो शादी के करीब 6 महीने बाद ही यानी सितंबर 1990 में  दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर लिया. 26 सितंबर को रेखा एक स्टेज शो में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका चली गई. इस दौरान रेखा को इल्म भी नहीं था कि मुकेश अग्रवाल कुछ ऐसा कर बैठेंगे तो सबके दिलों में कभी ना भरने वाला एक गहरा ज़ख़्म बन जाएगा.

मुकेश ने 2 अक्टूबर 1990 को कर ली थी सुसाइड
2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने अपने फार्महाउस में रेखा के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुद अपने हाथों अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी. मुकेश ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था. हालांकि अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.

रेखा अपने पति मुकेश के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं आई थीं
मुकेश ने बेशक अपनी मौत का ज़िम्मेदार किसी को नहीं ठहराया था लेकिन रेखा को इसके लिए दोषी माना जाता रहा. उन्हें काफी जिल्लत उठाना पड़ी थी. यहां तक कि उन दिनों रिलीज़ रेखा की फिल्म ‘शेषनाग’ के पोस्टरों पर कालिख पोत दी गई थी. उन्हें पति की हत्यारिन पुकारा जाने लगा था. इतनी जिल्लत झेलने के बाद रेखा मुकेश के अंतिम संस्कार में भी नहीं आई.

रेखा ने कहा था वो मुकेश की मौत की जिम्मेदार नहीं
मुकेश की मौत के दो महीने बाद एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा कि अगर दो लोग साथ खुश नहीं हैं तो तलाक़ लेने में कोई बुराई तो नहीं. उन्होंने कहा कि मुकेश की मौत की जिम्मेदार वो नहीं हैं. इस घटना के बाद रेखा ने कभी शादी नहीं की.

ये भी पढ़ें:-दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए Shah Rukh Khan, भारत से इस ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर को भी लिस्ट में मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के सौतेले भाई हैदर पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने लगाए गंभीर आरोप
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के भाई पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की 'भेड़चाल' के बीच इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल, 47 दिन की चुप्पी पर कह डाली ये बड़ी बात!
'आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए...', प्रधानमंत्री की वीडियो के बाद दीया मिर्जा ने पूछे तीखे सवाल

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget