एक्सप्लोरर

मालदीव की फोटो पोस्ट कर लक्षद्वीप को सपोर्ट कर रहे थे रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Ranveer Singh Trolled: मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर एक्टर रणवीर सिंह ने भी एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. लेकिन लक्षद्वीप को सपोर्ट करने वाले इस पोस्ट में रणवीर ने मालदीव की फोटो लगा दी थी.

Ranveer Singh Trolled: मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी में कई सितारे कूद पड़े हैं और वे सोशल मीडिया के जरिए इंडियन टूरिज्म को सपोर्ट करते हुए अपनी राय दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक्टर रणवीर सिंह ने भी एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया और मालदीव की जगह लक्षद्वीप को एक वेकेशन लोकेशन चुने जाने का सपोर्ट किया. लेकिन लक्षद्वीप को सपोर्ट करने वाले इस पोस्ट में रणवीर ने एक ऐसी जगह की फोटो लगा दी जिसे लेकर वे ट्रोल हो गए.

रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- 'इस साल को आइए 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का एक्सपीरियंस करें. हमारे देश में समुद्र तटों और खूबसूरती को देखने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है. चलो भारत चलो #Exploreindianislands. चलो भारत देखें.' अब रणवीर के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इस पोस्ट में एक्टर जो फोटो यूज की है वो कहीं और की नहीं बल्कि मालदीव की है.

फोटो डिलीट करने के बाद भी हुए ट्रोल
रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'आप मालदीव की तस्वीर डालकर इंडियन आइलैंड्स को प्रमोट कर रहे हैं. तुम्हें क्या हो गया है रणवीर?' अब यूजर के इस सवाल के बाद रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट से वो फोटो डिलीट कर दी लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी. तस्वीर हटाने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'डिलीट करने के लिए बहुत देर हो चुकी है, इंटरनेट हमेशा जीतता है.' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'मालदीव की तस्वीर पोस्ट की और हटा दी.'

कई सितारों ने किया हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स का सपोर्ट 
बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव की एक मंत्री ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था. जिसके बाद से बॉलीवुड के कई सेलेब्स घरेलू टूरिज्म का सपोर्ट करते और मालदीव का बॉयकॉट करते नजर आए.  अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, सलमान खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, जॉन अब्राहम समेत कई सेलेब्स ने हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स का सपोर्ट किया था.

ये भी पढ़ें: केजीएफ स्टार यश का बर्थडे मनाते हुए तीन फैंस को लगा करंट, हुई मौत

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget