एक्सप्लोरर

शादी से पहले पढ़ें, रणवीर-दीपिका के इश्क की मुकम्मल दास्तान

रणवीर दीपिका का प्यार तो अपनी मुकम्मल मंजिल की ओर बढ़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस कपल की ये प्रेम कहानी शुरू कैसे हुई थी. वो कौन सा मौका था जब दीपिका के प्यार में डूब गए थे रणवीर सिंह. इन दोनों की शादी से पहले हम आपको इस कपल की इस खूबसूरत प्रेम कहानी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का 6 साल पुराना प्यार अब अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है. दोनों की शादी में अब सिर्फ 3 तीन दिन बचे हैं. तीन दिन बाद यानि 14 नवंबर और 15 नवंबर को रणवीर और दीपिका इटली में सात फेरे लेंगे और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. रणवीर-दीपिका का प्यार तो अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस कपल की ये प्रेम कहानी शुरू कैसे हुई थी. वो कौन सा मौका था जब दीपिका के प्यार में डूब गए थे रणवीर सिंह. इन दोनों की शादी से पहले हम आपको इस कपल की इस खूबसूरत प्रेम कहानी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं. शादी से पहले पढ़ें, रणवीर-दीपिका के इश्क की मुकम्मल दास्तान बर्थडे पर हुई थी पहली मुलाकात 6 जुलाई 2011 यही वो दिन था जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली बार मुलाकात हुई थी. इस पहली मुलाकात में ही रणवीर सिंह डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को अपना दिल दे बैठे थे. रणवीर ने अपनी इस पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया था, ''मेरा जन्मदिन था और मैं अपने परिवार के साथ डिनर पर गया था. इस दौरान मैंने देखा कि वहीं, दीपिका पादुकोण भी अपनी कुछ फ्रेंड्स के साथ पहुंची थीं. जब मैंने दीपिका पादुकोण को देखा तो मैं बस यही सोच रहा था कि कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है.'' दीपिका को भी रणवीर संग उनकी ये पहली मुलाकात याद है और उन्होंने भी एक बार इसके बारे में बात करते हुए कहा था कि ''जब मैंने पहली बार रणवीर को देखा था फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में तब मुझे लगा था कि वो मेरे टाइप का नहीं है. लेकिन जब मैं मिली तो मुझे पता चला कि मैं गलत थी.'' शादी से पहले पढ़ें, रणवीर-दीपिका के इश्क की मुकम्मल दास्तान रणबीर से ब्रेकअप के बाद रणवीर से बढ़ीं नजदीकियां ये वो वक्त था जब दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हो चुका था और वो अपने करियर पर फोकस कर रही थीं. वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई थी लेकिन अभी भी उनका करियर पटरी पर आना बाकी था. इसके बाद इन दोनों को मिली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला'. इस फिल्म ने इन दोनों के करियर को तो नए आयाम दिए ही साथ ही इस फिल्म से रणवीर-दीपिका एक दूसरे के करीब आने लगे. इसी फिल्म के दौरान ये स्टार कपल एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गया था. रणवीर इस बारे में बात करते हुए बताते हैं कि राम-लीला से पहले वो यूं तो कई बार दीपिका से मिल चुके थे. लेकिन पहली बार संजय लीला भंसाली के घर पर साथ में लंच किया. ये मुलाकात फिल्म के नैरेशन के दौरान हुई और फिल्म के खत्म होते-होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. हालांकि अभी तक किसी को भी कानों कान इन दोनों के 'लाल इश्क' की खबर नहीं थी. लेकिन कहते हैं न इश्क-मुश्क छिपाए नहीं छिपता. साल 2013 में रणवीर सिंह को डेंगू हुआ और वो करीब 2 हफ्तों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे. इस दौरान मीडिया की नजरों से बचती-बचातीं दीपिका भी अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची. ये वो दौर था जब दीपिका की ओर से तो नहीं लेकिन रणवीर ने अपने प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया था. शादी से पहले पढ़ें, रणवीर-दीपिका के इश्क की मुकम्मल दास्तान इसी दौरान रणवीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था, '' मुझे डेंगू नहीं लवेरिया हुआ है. हां मैं प्यार में हूं और मुझे बहुत पसंद है कि कोई मुझे बहुत प्यार करे. ये दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है. मैंने इतना अच्छा इससे पहले कभी महसूस नहीं किया.'' वहीं जब रणवीर के इस लवेरिया के बारे में दीपिका से पूछा गया तो उन्होंने अपना प्यार स्वीकार तो नहीं किया लेकिन वो इनकार भी नहीं कर पाईं. दीपिका ने कहा था ''वो बेहद अलग है और जैसा भी है बहुत अच्छा है. मुझे उसकी सबसे खास बात यही लगती है कि वो जो करता है उसे लेकर दिल में कोई शिकवा नहीं रखता''. शादी से पहले पढ़ें, रणवीर-दीपिका के इश्क की मुकम्मल दास्तान दुबई मिलने पहुंच गए थे रणवीर दीपिका पादुकोण उन दिनों फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग दुबई में कर रही थीं. इस दौरान रणवीर बिना किसी को बताए दीपिका से मिलने दुबई पहुंच गए थे. रणवीर को अचानक वहां देखकर सब हैरान थे लेकिन फिर धीरे-धीरे सबको पता चल गया कि आखिर रणवीर वहां क्यों पहुंचे थे. इस दौरान शाहरुख खान ने एक खास पार्टी भी होस्ट की थी जिसमें रणवीर-दीपिका ने जमकर मस्ती की थी. फिल्म्स के सेट पर जाने का सिलसिल यहीं नहीं थमा, बताया जाता है कि 'रेस 2' और 'चेन्नई एक्स्प्रेस' के सेट पर रणवीर सिंह जाया करते थे. IIFA 2015 में रणवीर ने कर दिया था प्यार का एलान रणवीर सिंह हमेशा से ही दीपिका को लेकर अपने प्यार को जाहिर करते रहते हैं. ये मौका था आईफा अवॉर्ड्स का और रणवीर ने खुलेअाम दीपिका से अपने प्यार का एलान कर दिया था. इस दौरान स्टेज पर हाथ में बलून लिए अपने प्यार का एलान करते हुए प्रपोज किया. इस दौरान स्टेज पर रणवीर के साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे. इसी साल रणवीर-दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज हुई जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. इनकी जोड़ी फैंस के फेवरेट स्टार जोड़ी बन गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget