एक्सप्लोरर

इस दिन रिलीज़ होगा रजनीकांत की 2.0 का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने किया खुलासा

फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री एमी जैक्सन भी नज़र आएंगी. इसमें संगीत ए आर रहमान ने दिया है.

मुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा. इस फिल्म का टीज़र पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. टीज़र ने व्यूज़ के मामले में यूट्यूब पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. ट्रेलर की रिलीज़ की तारीख का एलान करते हुए अक्षय ने रविवार को ट्वीट किया, "तैयार रहें, '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को आ रहा है."

अक्षय कुमार इस फिल्म में एक निगेटिव सुपर हीरो की भूमिका में होंगे. फिल्म को एस. शंकर ने निर्देशित किया है. यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है. 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था. ‘रोबोट’ में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अहम किरदार में नज़र आई थीं. ट्रेलर की रिलीज़ से पहले आज अक्षय कुमार ने फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है.

अपने 51वें जन्मदिन पर अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर अपने फैंस के साथ शेयर किया था. उन्होंने इसे अपना सर्वाधिक प्रभावशाली किरदार बताया था और कहा था कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए लंबे समय तक उन्हें याद किए जाएगा.

फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री एमी जैक्सन भी नज़र आएंगी. इसमें संगीत ए आर रहमान ने दिया है. फिल्म का निर्देशन करने के साथ साथ इसकी पटकथा लिखने का काम भी एस शंकर ने ही किया है. फिल्म के बजट को लेकर की तरह की खबरें आती रही हैं. बीते दिनों इंडिया टुडे ने एक सोर्स के हवाले से कहा था कि फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपए का है. इसके वीएफएक्स पर मेकर्स ने भारी भरकम खर्चा किया है.

'2.0' के कई मेकिंग वीडियोज़ भी रिलीज़ किए जा चुके हैं, जिनमें फिल्म की भव्यता को बताने की कोशिश की गई है. खास बात ये है कि पिछले साल इस फिल्म का म्यूज़िक लॉन्च इवेंट बुर्ज पार्क दुबई में हुआ था, जिसमें फिल्म के सभी स्टार्स शामिल हुए थे.

यहां देखें फिल्म का टीज़र...

ये भी पढ़ें: जानिए, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्राइडल शॉवर लुक पर कितने लाख खर्च कर दिए  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का जश्न शुरू, देखिए ब्राइडल शॉवर की VIDEOS और तस्वीरें  VIDEO: शादी की तैयारियों के बीच सैफ और सिद्धार्थ के साथ कुछ इस अंदाज में दिखीं दीपिका पादुकोण  बेटे तैमूर से नैपी एड कराकर पैसे कमाना चाहते हैं सैफ, करीना ने कहा- चीप मत बनो  मलाइका अरोड़ा ने हॉट अवतार में रैंप पर बिखेरा जलवा, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें 

VIDEO: अरबाज खान के साथ ब्लैक हॉट अंदाज में दिखीं गर्लफ्रेंड जियोर्जिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget