एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 30: 'रेड 2' के लिए अब लाखों कमाने भी हो रहे मुश्किल, कैसे हो पाएगा अजय देवगन का ये सपना पूरा?

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में करीब-करीब एक महीना पूरा कर लिया है. हालांकि खूब धमाल मचाने के बाद अब इसकी कमाई हर दिन घट रही है.

Raid 2 Box Office Collection Day 30: 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ‘रेड 2’ ने तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया. इस दौरान इस फिल्म ने हर दिन कई करोड़ कमाए और मेकर्स को मालामाल कर दिया. लेकिन रिलीज का चौथा हफ्ता फिल्म के लिए ठंडा साबित हुआ और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई. चलिए यहां जानते हैं पांचवें हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसने पांचवें फ्राइडे यानी 30वें दिन कितने नोट छापे हैं?

‘रेड 2’ ने 30वें दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन और रितेश देशमुख की जबरदस्त एक्टिंग से सजी क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ को देखते ही देखते  बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा हो चला है. इस दौरान इस फिल्म ने ना केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस भी लूट लिया. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है. हालांकि चौथा हफ्ता फिल्म के लिए खास नहीं रहा और इसकी कमाई में हर दिन घाटा हुआ. इसकी एक वजह ये रही कि अब राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल-चूक माफ सिनेमाघरों में दर्शक खींच रही है. इस कारण ‘रेड 2’  की कमाई पर काफी असर हुआ है. वहीं इस फिल्म की पांचवे हफ्ते की शुरुआत भी फीकी हुई है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
  • जबकि तीसरे हफ्ते का ‘रेड 2’ का कलेक्शन 20.5 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं चौथे हफ्ते में फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर  बटोरे.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें फ्राइडे को 60 लाख की कमाई की है.
  • इसे बाद ‘रेड 2’ की 30 दिनों की कुल कमाई अब 165.70 करोड़ हो गई है.

 ‘रेड 2’ नहीं कर पाएगी अजय देवगन का सपना पूरा
‘रेड 2’ ने तीन हफ्तें जिस रफ्तार से कमाई की उसे देखते हुए लग रहा था कि ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देख अजय देवगन भी यही उम्मीद लगाए बैठे होंगे हालांकि अब एक्टर का फिल्म के 200 करोड़ी बनने का सपना पूरा होता नहीं लग रहा है. दरअसल इसके लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है.

 वहीं अब अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 भी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. ऐसे में ‘रेड 2’ के पास अब कमाई के चंद दिन ही बचे हैं. इसके बाद अजय देवगन की इस फिल्म का पत्ता कटता साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान, कपिल शर्मा या रूपाली गांगुली, टीवी पर किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रकम जान उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget