एक्सप्लोरर

Box Office: 'पुष्पा 2' की 49वें दिन की कमाई के सामने फेल हुईं 'इमरजेंसी' और 'आजाद', बॉक्स ऑफिस पर कैसा है तीनों फिल्मों का हाल

Pushpa 2 Emergency Azaad Box Office Collection: पुष्पा 2 को 49 दिन तो इमरजेंसी और आजाद को अभी 7 दिन ही हुए हैं रिलीज हुए. इसके बावजूद आज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पुष्पा 2 को सपोर्ट करता दिख रहा है.

Pushpa 2 Emergency Azaad Box Office Collection: इस समय सिनेमाहॉल में कई फिल्में मौजूद हैं, जिनमें से ऑडियंस पर सबसे मजबूत पकड़ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बना रखी है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 49 दिन पूरे हो चुके हैं. उसके बावजूद फिल्म का परफॉर्मेंस सिर्फ 7 दिन पहले रिलीज हुई कंगना रनौत की इमरजेंसी और राशा थडानी-अमन देवगन की फिल्म आजाद से बेहतर है.

नीचे तीनों फिल्मों की आज की कमाई जानेंगे साथ ही ये भी जानेंगे कि तीनों की टोटल कमाई कितनी हुई है और पुष्पा 2 डेढ़ महीने पहले रिलीज होकर भी कलेक्शन के मामले में कैसे हालिया रिलीज फिल्मों से बेहतर है. यहां बताए गए सभी आंकड़े 10:35 बजे तक के हैं और फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 को 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था. फिल्म ने रिलीज होते ही एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने पहले हफ्ते 725.8 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 264.8 करोड़, तीसरे और चौथे हफ्ते 129.5 और 69.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद पांचवें, छठवें हफ्ते में 25.25 करोड़ और 9.7 करोड़ रुपये कमाए.

सातवें हफ्ते में फिल्म ने कल तक टोटल 4.85 करोड़ रुपये कमाकर आज यानी 49वें दिन अभी तक 50 लाख रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का टोटल कलेक्शन 1230.05 करोड़ रुपये हो चुका है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साल 1975 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान देश में लगाई गई इमरजेंसी पर बनाई गई इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है. उन्होंने फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा का रोल भी निभाया है. 17 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन 2.6 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी.

दूसरे और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ा और ये 3.6 करोड़ से लेकर 4.25 करोड़ तक पहुंच गया. इसके बाद, फिल्म का चौथे, पांचवें और छठवें दिन 1.05 करोड़ और 1-1 करोड़ रहा. फिल्म का आज का अब तक का कलेक्शन सिर्फ 1 करोड़ रुपये हो पाया है और टोटल कमाई 14.40 करोड़ रुपये ही हो पाई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

आजाद का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद की हालत और भी ज्यादा खराब है. फिल्म को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार का नाम भी जुड़ा है फिल्म से. इसके बावजूद फिल्म ने पिछले 6 दिनों में 6.46 करोड़ रुपये ही कमाए. फिल्म की आज की कमाई अब तक सिर्फ 42 लाख रुपये ही हो पाई है और टोटल कलेक्शन 6.77 करोड़ रुपये हुआ है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

पुष्पा 2 vs इमरजेंसी-आजाद

आजाद ने 7वें दिन पुष्पा 2 के 49वें दिन की कमाई से कम नोट बटोरे हैं. तो वहीं पुष्पा 2 की 49वें दिन की कमाई इमरजेंसी के 7वें दिन के कलेक्शन से थोड़ी कम ही है. पुष्पा 2 49 दिनों से सिनेमाहॉल में टिकी हुई है और हालिया रिलीज के लगभग बराबर कमा रही है, तो जाहिर परफॉर्मेंस के मामले में पुष्पा 2 ही अव्वल मानी जाएगी.

और पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने पूरी की ‘फैमिली मैन 3’ की शूटिंग, रैपअप पार्टी की तस्वीरें देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, KRV ने उठाई शो रद्द करने की मांग
सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, कन्नड़ ग्रुप्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget