एक्सप्लोरर

Krrish 4 में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, ऋतिक रोशन संग फिर पर्दे पर रोमांस करती दिखेंगी एक्ट्रेस

Krrish 4: कृष 4 की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेकरार हैं. वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में एक बार फिर ऋतिक संग प्रियंका की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखेगी.

Krrish 4:  कृष 3 के बारह साल बाद, इस साल इसकी चौथी इंस्टॉलमेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है. ऋतिक रोशन स्टारर कृष 4 का निर्माण आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में लीड रोल करने के साथ ही ऋतिक निर्देशन की कमान भी संभालेंगे. वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ‘कृष 4’ में लीड रोल में कमबैक कर रही हैं.ृ

फिर कृष 4 में प्रिया के रोल में नजर आएंगीं प्रियंका चोपड़ा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि ‘कृष 4’ में प्रिया की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा को वापस लाने की तैयारी हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका को लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना है. प्रियंका और ऋतिक पहले भी फिल्म में काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है. 

पिंकविला के मुताबिक सूत्र ने ये भी कहा, "पीसी के लिए कृष 4 में शामिल होना कोई बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि कहानी कोई मिल गया से लेकर कृष, कृष 3 और अब चौथी किस्त तक के किरदारों की यात्रा को जारी रखती है. अभिनेत्री ऋतिक रोशन के फ्रेंचाइज़ी को आगे ले जाने के विजन से इम्प्रेस थीं और उन्हें फिल्म का निर्देशन करने की चुनौतियों का सामना करते हुए देखकर बेहद खुश थीं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

कृष 4 में वीएफएक्स की शुरुआत कहानी से होती है
फिलहाल यशराज फिल्म्स में कृष 4 का प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है. दूसरी ओर, ऋतिक राइटर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जबकि आदित्य स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, "कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जो वीएफएक्स को ध्यान में रखकर बनाए गएहैं, लेकिन कृष 4 एक ऐसी फिल्म है, जहां वीएफएक्स की शुरुआत कहानी से होती है, जो मैजिकल है."

कृष 4 के लिए ऋतिक रोशन बने निर्देशक!
28 मार्च को राकेश रोशन ने अनाउंसमेंट की थी कि उनके बेटे ऋतिक कृष 4 में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी करेंगे. अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, फिल् निर्माता ने लिखा था, "डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था, और आज 25 साल बाद फिर से तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदित्य चोपड़ा और मेरे द्वारा हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है."

बता दें कि कृष 4 के 2026 की पहली तिमाही में फ्लोर पर आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:-Raid 2 Song Nasha Out: 'आज की रात' के बाद अब 'नशा' में अपने डांसिंग मूव्स से तमन्ना भाटिया ने किया मदहोश, रिलीज हुआ 'रेड 2' का पहला गाना

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकेश खन्ना ने की जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget