एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल

प्रियंका की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में एंट्री मारी है.

नई दिल्ली: सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं. फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वें पायदांन पर रखा है. इस सूची में पॉप क्वीन बियोंस चौथे स्थान पर, गायक टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग 13वें पायदान पर हैं.

वहीं प्रियंका फोर्ब्स की सभी श्रेणी की सूची में 97वें स्थान पर हैं. इस सूची में जर्मनी की चांसलर पहले स्थान पर, बियोंस 50वें और टेलर 85वें स्थान पर हैं. खास बात ये है कि प्रियंका की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में एंट्री मारी है.

अपनी दमदार अदाकारी के अलावा प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल अंबेसडर के रुप में योगदान के लिए जानी जाती हैं. प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. फोर्ब्स ने अपने कथन में प्रियंका के अमेरिकी टेलीविजन का शो "क्वांटिको" की खूब सराहना की है. फोर्ब्स ने लिखा, "प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक बेहद सफल अभिनेत्री हैं. प्रियंका किसी अमेरिकन टेलीविजन शो में काम करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं."

प्रियंका फोर्ब्स की "सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों" की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं. पिछले साल प्रियंका इस सूची में 10वें स्थान पर थीं. वहीं पिछले साल फोर्ब्स द्वारा जारी की गई बॉलीवुड के टॉप-10 कमाई करने वाले स्टार्स की सूची में प्रियंका सातवें स्थान पर थीं. प्रियंका को एबीसी की क्वांटिको सीरीज के लिए दो बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget