एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के ट्रेलर की तारीफ, अक्षय ने कहा- Thank You

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के ट्रेलर की तारीफ की है. मोदी ने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में फिल्म एक सराहनीय कोशिश है.

उन्होंने अक्षय के ट्रेलर का लिंक शेयर करने के बाद ट्विटर पर लिखा, 'स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिहाज से यह एक अच्छी कोशिश है. 125 करोड़ भारतीयों को स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करते रहना होगा.' 49 साल के अभिनेता ने जवाब में कहा, 'माननीय आपका बहुत बहुत धन्यवाद. उम्मीद करते हैं कि हम लोगों की मानसिकता बदलने और सच में एक अंतर पैदा करने में सफल होंगे.' श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म स्वच्छ भारत अभियान की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है. यहां देखें फिल्म का ट्रेलर... आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर पीएम से बात भी की थी. पीएम मोदी के साथ अक्षय ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' के बारे बताने का मौका मिला. उनकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया." प्रधानमंत्री ने अक्षय के जवाब में कहा था, ‘‘मिलकर खुशी हुई. मेरी शुभकामनाएं.’’ इसके बाद अक्षय ने लिखा, ‘‘ बहुत बहुत धन्यवाद, सर. वास्तव में यह काफी अच्छा रहा.’’ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget