एक्सप्लोरर

Thalaivi के लिए कंगना रनौत ने ट्राई किया प्रोस्थेटिक लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें

कुछ दिनों पहले कंगना ने कहा कि पहली बार उनके स्वरूप में ऐसा बदलाव होगा कि दर्शक उनके चेहरे को पहचान नहीं पाएंगे. अब उस भूमिका की तैयारी के लिए जो तस्वीरें देखने को मिली हैं उसके बाद तो कंगना की बातों पर यकीन करना लाजमी है.

लॉस एंजेलिस: कंगना रनौत ने जयललिता के जीवन पर आधारित अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' की तैयारियां शुरु कर दी हैं. कुछ दिनों पहले ही कंगना इसके लिए अमेरिका रवाना हुईं. अमेरिका में कंगना अपनी भूमिका के लिए प्रोस्थेटिक माप दिया है. इस दौरान की कुछ तस्वीरें उनकी बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं. इसके साथ रंगोली ने लिखा, "प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है. कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है. "

पिछले दिनों कंगना फिल्म मणिकर्णिका में नज़र आईं थीं. इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया था. फिल्म कई वजह से विवादों में रही लेकिन फिर भी अच्छी कमाई करने में कामयाब रही. इसके बाद से ही उनके फैंस को अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार है.

Thalaivi के लिए कंगना रनौत ने ट्राई किया प्रोस्थेटिक लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें

कुछ दिनों पहले कंगना ने कहा कि पहली बार उनके स्वरूप में ऐसा बदलाव होगा कि दर्शक उनके चेहरे को पहचान नहीं पाएंगे. कंगना ने कहा, "मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा. और पहली बार मैं अपने रूप को परिवर्तित करने जा रही हूं. और यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा. इसके अलावा, जो लोग कनेक्ट करेंगे वे मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे. मेरे लिए, यह बहुत अच्छी बात है और मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत नि: स्वार्थ होना चाहिए."

Thalaivi के लिए कंगना रनौत ने ट्राई किया प्रोस्थेटिक लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें

फिल्म को लेकर ऐलान किए जाने के दौरान ही कंगना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी कहानी जयललिता से मिलती है. उस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें भी जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिला. उन्होंने कहा था "मैं अपनी बायोपिक पर काम कर रही थी, लेकिन उनकी (जयललिता) कहानी मेरी कहानी से काफी मिलती-जुलती है. वास्तव में, सफलता के मामले में उनकी कहानी मेरे से बड़ी है."

Thalaivi के लिए कंगना रनौत ने ट्राई किया प्रोस्थेटिक लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें

इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं, वहीं इसे विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर. द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget