एक्सप्लोरर

Parveen Dabas Health Update: एक्सीडेंट के बाद आईसीयू में भर्ती है प्रीति झंगियानी के पति, जानिए अब कैसी है हालत

Parveen Dabas Health Update: प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास बीते दिन हादसे का शिकार हो गए थे. अब जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Parveen Dabas Health Update: फिल्म ‘खोसला का घोसला’, और ‘मॉनसून वेडिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर और एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास इस वक्त मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है. दरअसल एक्टर का बीते  दिन यानि 21 सितंबर को एक भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया. अब हाल ही में उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई है. जानकारी के अनुसार एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है.

परवीन डबास के लिए जरूरी है मेडिकल देखभाल - सूत्र

ज़ूम की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के एक सूत्र ने परवीन डबास की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उनके लिए मेडिकल देखभाल जरूरी है. सूत्र के मुताबिक, डॉक्टर एमआरआई, सोनोग्राफी और एक्स-रे के आधार पर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं. हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है और वो बातचीत भी कर रहे हैं.

वहीं अस्पताल में एडमिट होने के बाद एक्टर ने पीठ दर्द और घुटने के दर्द की शिकायत बताई थी. सूत्र ने ये भी कहा कि परवीन के चेहरे या सिर पर कोई चोट नहीं है और उनके बॉडी में कोई रक्तस्राव नहीं हुआ है.

इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर

इससे पहले पीटीआई के अनुसार परवीन डबास की पत्नी प्रीति झंगियानी ने बताया था कि एक्टर को बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परवीन डबास ने 23 मार्च 2008 को प्रीति झंगियानी से शादी की. कपल दो बेटों के पेरेंट्स हैं. एक्टर को आखिरी बार ताहिरा कश्यप की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ में देखा गया था. जो इस साल जून में रिलीज़ हुई थी.  

बात करें प्रीति झंगियानी की तो उन्होंने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से करियर शुरू किया था. इसके बाद वो ‘आवारा पागल दीवाना’ (2002), ‘एलओसी कारगिल’ (2003), और ‘आन: मेन एट वर्क’ (2004) में नजर आई थी.

ये भी पढ़ें -

व्हाइट सूट, आंखों पर चश्मा...एयरपोर्ट पर काजोल का दिखा सिंपल अंदाज, लोगों को याद आई ‘कुछ कुछ होता है’ की अंजलि

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget